Author: Dainik State Desk

पंजाब में कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आलोक शर्मा को पंजाब प्रभारी महासचिव से संबद्ध एआईसीसी सचिव के रूप में उनकी जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। वह एआईसीसी मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अपना कार्य जारी रखेंगे। दरअसल आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए आलोक शर्मा को एआईसीसी सचिव पद से हटा दिया गया है। शर्मा को उनकी जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है।

Read More

चंडीगढ़: समाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने देहरादून में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष दृढ़ता से उठाया गया है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच राज्यों को कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में आ रही चुनौतियाँ और नीतिगत रुकावटें साझा […]

Read More

चंडीगढ़: राज्य से नशों का पूरी तरह से सफाया करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 41वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन, 86 किलो भुक्की और 70,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही 41 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 5621 हो गई है। यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डी जी पी ) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। गौरतलब […]

Read More

चंडीगढ़: भारत के चुनाव आयोग ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मीडिया नोडल अधिकारियों, सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों और लोक संपर्क अधिकारियों के लिए इंडिया इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आई आई आई डी ई एम ), नई दिल्ली में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव अधिकारियों और मीडिया के बीच समन्वय को मजबूत करना और पूर्व-निर्धारित पहलों को आगे बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में देश भर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से मीडिया अधिकारियों ने भाग लिया। पंजाब से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी […]

Read More

लुधियाना: विधानसभा हलका (पश्चिमी) में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने काम शुरू कर दिया है लेकिन अभी तारीख सामने नहीं आई है, मगर उससे पहले ही पार्टी वर्कर आमने-सामने होने लगे हैं। पहले कोचर मार्कीट में ‘आप’ और वर्करों में बहसबाजी की वीडियो सामने आई थी, मगर अब ऐसा ही एक मामला बी.आर.एस. नगर से सामने आया है जिसमें वोटों की वैरिफिकेशन के दौरान एक कार सवार ने ‘आप’ वर्कर की कार को टक्कर मार दी और बाद में उस पर हमला कर दिया। इस दौरान ‘आप’ वर्कर को चोट भी लगी है जिसकी शिकायत थाना सराभा नगर की […]

Read More

बठिंडा : असम की डिब्रूगढ़ जेल से बठिंडा सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किए गए ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इन बंदियों का आरोप है कि उन्हें न तो धार्मिक स्वतंत्रता दी जा रही है और न ही जेल नियमों के अनुरूप सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। भूख हड़ताल पर बैठे भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेका ने एक ऑडियो जारी कर दावा किया है कि उन्हें गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने तक की अनुमति नहीं दी जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन खुलेआम […]

Read More

महाराष्ट्र सरकार ने धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए लगभग 256 एकड़ नमक भूमि के आवंटन को मंजूरी दे दी है. यह भूमि मुलुंड, कांजुरमार्ग और भांडुप क्षेत्रों में स्थित है और इस भूमि पर ‘अयोग्य’ धारावी निवासियों का पुनर्वास किया जाएगा. कुछ लोगों ने पर्यावरणीय आधार पर इस प्रस्ताव का विरोध किया है, डीआरपी (धारावी पुनर्विकास परियोजना) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसवीआर ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह सारी जमीन पूर्वी एक्सप्रेसवे के पश्चिम में है और पिछले कई वर्षों से समुद्र के संपर्क से बाहर है तथा विकास के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. इसके […]

Read More

मुंबई आतंकी हमले (26/11) 2008 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को आखिरकार भारत लाने में कामयाबी मिल गई. लंबे इंतजार के बाद तहव्वुर को आज गुरुवार शाम स्पेशल प्लेन के जरिए दिल्ली उतारा गया. सफल प्रत्यर्पण के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने बयान में कहा कि लगातार कोशिशों और कानूनी प्रक्रिया के बाद यह कामयाबी मिली है. एजेंसी ने यह भी कहा कि दोनों देशों (भारत और अमेरिका) के अधिकारियों के तालमेल से यह कोशिश अपने अंजाम तक पहुंच सका. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने बयान में कहा, “26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा […]

Read More

बिहार के मोतिहारी जिले में पूर्वी चंपारण में सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने पर चालान काट दिया गया. एसपी ने जिस गाड़ी का चालान काटा है वो जिल जज की बताई जा रही है. हालांकि ये कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद की गई. लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा की इस तरह से गाड़ी खड़ी करने पर सड़क से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मोतिहारी जिले में एसपी ने जज की कार का चालान काट दिया. जानकारी के मुताबिक, जज की कार सड़क पर गलत तरीके से खडी थी. […]

Read More

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती की भतीजी एलिस चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हापुड़ जिले में एसिल की ससुराल है. एलिस ने अपने ससुरालियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. एलिस का कहना है कि ससुराल के लोग बुआ से एक फ्लैट और 50 लाख मांगने का दबाव बना रहे हैं. इनकार करने पर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं. एलिस की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर उनकी सास समेत ससुराल के सात लोगों पर हापुड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. मायावती की भतीजी […]

Read More