Author: Dainik State Desk

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अचानक कई कौवों की मौत से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने 3 किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेना भी शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि सभी सावधानियां रखी जा रही हैं। शहडोल जिले के झीक बिजुरी क्षेत्र के मैरटोला करौदी में कुछ दिनों से लगातार हो रही कौवों की मौत से लोग दहशत में हैं। गांव में बड़ी संख्या में कौवों के मरने से हड़कंप मच गया, आसमान में एक साथ कौवों का झुंड दिखाई देता है और जोर – जोर से आवाज करता है। फिर […]

Read More

इंदौर: वैसे तो देश-प्रदेश में हनुमान जी के बहुत से मंदिर हैं, लेकिन मध्यप्रदेश सांवेर में श्री उल्टे हनुमान मंदिर अपनी अनोखी हनुमान प्रतिमा के कारण देशभर के श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र बन चुका है। यहां बजरंगबली की प्रतिमा सिर के बल उल्टी अवस्था में विराजित है। मान्यता है कि जब त्रेतायुग में जब रावण राम और लक्ष्मण का अपहरण कर पाताल लोक ले गया था, तब हनुमानजी ने यहीं से पाताल यात्रा की थी। ऐसा कहा जाता है, कि उसी समय की यह प्रतिमा है, जो हनुमानजी की वीरता और भक्ति की अनोखी छवि प्रस्तुत करती है। यह स्थान […]

Read More

भोपाल। देशभर में हनुमान जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जगह – जगह श्रद्धालु हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं। ढाई सौ साल पुराने खटला पुरा हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के सुबह से आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भक्तों का मंदिर में तांता लगा हुआ है। मान्यता है कि इस मंदिर में जो भी भक्त मनोकामना लेकर आते हैं वो पूर्ण होती है…शाम को भंडारे और आतिशबाजी के साथ हनुमान जयंती को धूम धाम के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, हनुमान जी का जन्म […]

Read More

गुना : गुना के तीन प्रमुख चौराहों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से संबंधित अमर्यादित पोस्टर लगाए जाने के बाद कांग्रेस आग बबूला हो गई। कांग्रेस ने युवा मोर्चा पर शहर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का आरोप लगाया और पोस्टर लगाने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सबसे पहले हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए आक्रोशित कांग्रेसियों ने विरोध जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस तरह […]

Read More

सागर : मध्यप्रदेश सरकार ने सागर जिले में 258.64 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नया वन्यजीव अभयारण्य बनाने की घोषणा की है और इसका नाम डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। यह घोषणा 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अंबेडकर की 134वीं जयंती से पहले की गई है। इसके साथ ही, बाघ अभयारण्यों के लिए मशहूर राज्य में 25 वन्यजीव अभयारण्य हो गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बयान में कहा कि नए अभयारण्य के गठन से संरक्षण प्रयासों को बल मिलेगा और वनों और वन्यजीवों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के […]

Read More

भोपाल: राजधानी भोपाल में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना हो गई। यहां एक शख्स ने थाने में ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। शख्स की पत्नी पारिवारिक विवाद के चलते उसकी शिकायत करने थाने आई थी और उसका पति भी उसके पीछे थाने पहुंच गया। पति को डर था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई। लेकिन तब तक युवक करीब 40 फीसदी जल चुका था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, भोपाल के गौतम नगर थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पत्नी ने अपने […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को  हनुमान जयंती का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष सजावट भी की गई है, सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव हनुमान जयंती के अवसर पर राजकीय विमानतल भोपाल स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना कर जगत कल्याण की प्रार्थना की, मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जयंती के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट […]

Read More

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा के नयापुरा में 6 साल की मासूम का रेप कर हत्या करने वाले को कोर्ट ने फांसी की सजा दी है. कोर्ट ने इस मामले में शुक्रवार को 88 दिन बाद फैसला सुनाया है, जो रिकॉर्ड बन गया है. सजा के अलावा आरोपी पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. साथ ही कोर्ट ने ये भी आदेश दिया कि बच्ची के माता-पिता को 4 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं. फैसले के दौरान स्पेशल जज तबस्सुम खान ने बच्ची के दर्द पर कविता भी सुनाई. जिला अभियोजन अधिकारी […]

Read More

कालों के काल बाबा महाकाल की नगरी धार्मिक नगरी उज्जैन मैं ऐसे आयोजन दिन प्रतिदिन होते रहते हैं जो कि नगर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन जाते हैं. हनुमान जयंती पर भी कल रविवार की शाम को उज्जैन में एक ऐसा ही भव्य भंडारा आयोजित होने वाला है, जिसे मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा भंडारा कहा जा सकता है. इस भंडारे को आयोजन समिति ने नगर भोज का नाम दिया है. क्योंकि इस भोज में बाबा जयवीर हनुमान की प्रसादी ग्रहण करने के लिए लगभग 50,000 श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे. आंबापुरा स्थित प्राचीन जयवीर हनुमान मंदिर पर […]

Read More

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. प्रदेश वासियों को तेज गर्मी और लू से राहत मिलने जा रही है. मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में छिंदवाड़ा, ग्वालियर सहित 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मध्य प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के 17 जिलों में मौसम बदला रहेगा. वहीं कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं. हालांकि इस समय खेतों में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर है. अगर बारिश और ओले गिरते हैं तो फसल को नुकसान होगा. मध्य प्रदेश के मौसम विभाग […]

Read More