रांची के रिनपास में इलाजरत मरीज ने फांसी लगाकर दी जान, अस्पताल में मचा हड़कंप
रांची: राजधानी रांची स्थित रिनपास से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिनपास के मनोरोग विभाग के पहले तल्ले पर इलाजरत एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चतरा निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवेक पिछले लंबे समय से नशे की लत से परेशान था, जिसके इलाज के लिए उसे बीते महीने 9 तारीख को रिनपास में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मानसिक स्थिति पर लगातार डॉक्टरों की निगरानी भी रखी जा रही थी। लेकिन अचानक मरीज द्वारा उठाए गए इस कदम ने अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
नशे की लत से जूझ रहा था विवेक, इलाज के दौरान उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार मृतक विवेक कुमार नशे की गंभीर लत से जूझ रहा था। परिवार वालों ने बेहतर इलाज और मानसिक स्थिति में सुधार की उम्मीद से उसे रांची के रिनपास में भर्ती कराया था। अस्पताल के मनोरोग विभाग में उसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब वार्ड में सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मरीज ने किस परिस्थिति में यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अस्पताल कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद मरीजों की सुरक्षा, निगरानी और मानसिक रूप से बीमार लोगों की देखरेख को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।
Breaking
- Casino Lab Casino: Snelle Winsten en Hoog‑Intensieve Spelletjes
- My GOcasino – Quick Spin, Fast Wins, Endless Thrills
- Chicken Road: Brza‑tempo Crash Gaming za Brze Dobitke
- LalaBet Casino: Fast‑Track Slot Action voor de Moderne Gokker
- Immersieve Gaming-ervaring bij Slot Rush Casino
- test123123
- test123123
- Ramgarh News: श्री राम पावर प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, एक दर्जन मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
Wednesday, August 12

