राजमहल जेल में कैदी की मौत: आत्महत्या की कोशिश के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम, जेल सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
साहिबगंज जिले की राजमहल जेल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने जेल के भीतर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मंसूर शेख के रूप में हुई है, जो पिछले पांच वर्षों से जेल में बंद था। इस घटना ने जेल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था और बंदियों की मानसिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जेल के भीतर टूटा कैदी का हौसला : फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, सदर अस्पताल में मौत
बुधवार को राजमहल जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कैदी मंसूर शेख ने जेल परिसर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य कैदियों ने जेल प्रशासन को सूचना दी। आनन-फानन में उसे राजमहल सब-डिवीजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भाई की हत्या की सजा काट रहा था कैदी : जमीन विवाद से शुरू हुई कहानी, जेल में दर्दनाक अंत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक मंसूर शेख राधानगर थाना क्षेत्र के चामा सत्तारटोला का निवासी था। वर्ष 2020 में उसने जमीन बंटवारे के विवाद में अपने ही भाई अख्तर शेख की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस घटना में अन्य लोग भी घायल हुए थे। मृतक की भाभी जहांनूर बेबा की शिकायत पर राधानगर थाना में कांड संख्या 167/20 दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही मंसूर शेख राजमहल जेल में बंद था।
Breaking
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
- टांगीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी! कोटाम घाटी में मचा हड़कंप, दर्जनभर घायल
- हजारीबाग:बड़कागांव की अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा! चाल धंसने से एक की मौत, दो घायल !
Thursday, June 25

