Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

Punjab पुलिस के कांस्टेबल के कारनामे से मचा हड़कंप, अस्पताल पहुंची BA की Student

पंजाब के जिला फाजिल्का से BA की एक छात्र द्वारा खौफनाक कदम उठ लिया गया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामला फाजिल्का के अबोहर का है, जहां सीड फार्म की बीए की छात्र ने अपने घर में रखी जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या की कोशिश की है। लड़की मां ने उसे तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जांच दौरान सामने आया है कि, छात्रा अपने ही मौसा से परेशान थी। मौसा की शह पर उसकी मौसी और अन्य महिलाओं द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और फोन तोड़ा गया। इस बात से लड़की काफी आहत थी, क्योंकि उसके फोन में उसका कालेज का पूरा डाटा था। लड़की का मौसा पुलिस कांस्टेबल है। लड़की और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने मौसा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी बीए की छात्रा है। वह आरोपी उसकी बहन का पति पुलिस में कांस्टेबल लगा हुआ है। कुछ दिन पहले आरोपी ने अपनी साली यानी कि छात्रा की मां को फोन पर अश्लील मैसेज भेजे थे। इसकी शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं थी। महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि, उसकी छोटी बेटी गांव के एक स्कूल में पड़ती हैं, जहां पर उसकी बेटी उसे लेने के लिए गई थी। इस दौरान बेटी के मौसा ने अपनी पत्नी व अन्य महिलाओं को भेज कर उससे मारपीट की और उसकी मोबाइल फोन तोड़ दिया। क्योंकि उसे शक था कि उसके फोन में मैसेज की डिटेल हो सकती है। इस दौरान मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

इसके बाद पीड़ित छात्रा ने अपनी के साथ पुलिस को इसकी शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित छात्रा अपने फोन के टूटने से आहत थी क्योंकि उसमें उसकी पढ़ाई का पूरी डेटा था। इस बात से वह परेशान हुई क्योंकि उसका भविष्य दाव पर था। इसी के चलते छात्रा ने घर पर रखी जहरीली दवा निगल ली। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने बताया उसकी बेटी की इस हालत का जिम्मेदार उसकी जीजा यानी कि छात्रा का मौसा है। इस संबंधी थाना प्रभारी मनिंदर सिंह बताया कि वे हाईकोर्ट में थे। यहां आने पर उनके पास 2 बहनों में मारपीट की शिकायत आई है। पुलिस ने कहा कि,  यदि महिला की बेटी से मारपीट हुई है और उसने जहरीला पदार्थ निगला है, तो इसकी भी वे जांच करवाएंगे। जांच करने के बाद आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।