Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

टाटा स्टील कंपनी के सीनियर मैनेजर ने बीवी और दो बेटियों संग किया सुसाइड, फंदे से लटके मिले शव

कैंसर से पीड़ित टाटा स्टील कंपनी के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने एक ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिससे, सनसनी मच गई. मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला का है. कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी डॉली देवी और अपनी दो बेटियों के साथ अपने ही घर में फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली.

कृष्ण कुमार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त नगर में रहते थे. घटना का पता तब चला जब काफी देर तक कृष्ण कुमार के परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर ही नहीं निकला. आशंका होने पर आस पड़ोस के लोगों ने मामले की सूचना आदित्यपुर थाना की पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हक्का-बक्का रह गए. चारों के शव फंदे से लटके मिले.

मृतक कृष्ण कुमार के परिजनों के मुताबिक, उन्हें कैंसर की बीमारी थी. हाल में ही वह मुंबई कैंसर का इलाज करने गए थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें कीमोथेरेपी कराने की सलाह दी थी. चूंकि कीमोथेरेपी की सुविधा उनके ही शहर जमशेदपुर में उपलब्ध है, इसलिए वे लोग 19 मई को मुंबई से जमशेदपुर वापस लौट गए. कृष्ण कुमार को कीमोथेरेपी के लिए अस्पताल में भर्ती होना था. उन्होंने बाकायदा इसके लिए कंपनी में आवेदन भी दिया था लेकिन उनका इलाज हो पाता, इससे पहले ही कैंसर पीड़ित टाटा स्टील कंपनी के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी डॉली देवी और अपनी दोनों बेटियों के साथ खांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली.

डिप्रेशन में थे कृष्ण कुमार

फिलहाल पूरे मामले को लेकर, पुलिस की फोरेंसिक टीम अनुसंधान में जुट गई है. हालांकि, शुरुआती जांच में मामले को आत्महत्या के एंगल से देखा जा रहा है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी पुलिस इंतजार कर रही है. बताया जा रहा है कि जब से मृतक कृष्ण कुमार को यह पता चला कि उन्हें कैंसर हुआ है, तब से लगातार वो इन बात को लेकर डिप्रेशन में थे.