Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली को 'गैस चैंबर' बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों क... मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 'फंड खत्म, तो अधिकार खत्म', कहा- यह राज्यों और मजदूरों के... राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- 'यह लोकतंत्र के लिए घातक', जानें क्या... 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि...

Chandigarh में शराब के ठेकों को लेकर बड़ी Update, पढ़ें क्या है पूरी खबर

चंडीगढ़:  चंडीगढ़ में शराब के ठेकों की नीलामी चार बार हो चुकी है, लेकिन अब तक सभी ठेके नहीं बिक पाए हैं। 11 ठेकों के लिए अब तक किसी ने बोली नहीं लगाई है। अब बचे हुए ठेकों की नीलामी सोमवार यानी आज होगी। 14 मई को 17 में से केवल 6 ठेकों की नीलामी हो सकी थी।

विभाग को इन ठेकों से 24.32 करोड़ रुपए की तय कीमत के मुकाबले 39.60 करोड़ रुपए की कमाई हुई। जबकि 8 मई की नीलामी में 21 में से 11 ठेकों की नीलामी हुई थी, जिसमें विभाग को 47.97 करोड़ रुपए की रिजर्व कीमत के मुकाबले 60.76 करोड़ रुपए मिले थे। अब विभाग ने सिक्योरिटी मनी जमा न कराने वाले ठेकेदारों और कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। जिन ठेकों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं, उसमें  सेक्टर-20 डी (विजेंदर),  सेक्टर-22 बी 2 (कमल कार्की, अजय महरा),  सेक्टर-22 सी 2 (कमल कार्की, अजय महरा),  इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 (निशा कार्की) मनीमाजरा शिवालिक गार्डन (नीरज शर्मा) शामिल है।

तीसरी नीलामी में 28 में से सिर्फ़ 7 ठेके ही हो सके नीलाम
इससे पहले 29 अप्रैल को हुई तीसरी नीलामी में 28 में से सिर्फ़ 7 ठेकों की ही नीलामी हो सकी थी। वहीं 21 अप्रैल को 48 ठेकों की नीलामी रखी गई थी, जिनके लाइसेंस बैंक गारंटी जमा न करवाने के कारण रद्द कर दिए गए थे, लेकिन उस दिन भी सिर्फ़ 20 ठेके ही बिक पाए थे। 21 मार्च को हुई सबसे बड़ी नीलामी में 97 में से 96 ठेकों की नीलामी सफल रही थी, जिससे सरकार को 606 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी।

बकाया वसूली के निर्देश
आबकारी एवं कर विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया नीलामी प्रक्रिया को प्रभावित करता है और बोली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। इसी कारण इन व्यापारियों को भविष्य में किसी भी नीलामी में भाग लेने से रोक दिया गया है। इसके अलावा, अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी इन कारोबारियों को ब्लैकलिस्ट करने और बकाया वसूली के निर्देश दिए गए हैं।