रोने की आवाज ने खोला दरिंदगी का राजः वैशाली में नाबालिग से दुष्कर्म, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर कर दी धुनाई
बिहार के वैशाली जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां गांव के ही एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय उजागर हुई जब घर के बगल में बने फूस के घर से लड़की के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए।बताया जा रहा है कि आगे युवक ने सुनसान देखकर नाबालिग को फूस के घर में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जमा हो गए और मौके से आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़ित नाबालिग लड़की को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।पुलिस मामले की जांच में जट गई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी की बात कही जा रही है। घटना के बाद गांव मे जाक्रोश और दहशत का माहौल है
वैशाली में शर्मनाक वारदातः फूस के घर में नाबालिग से दुष्कर्म, रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण
वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव के ही एक युवक ने मौका देखकर लड़की को घर के बगल में बने फूस के घर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।घटना का खुलासा तब हुआ जब फूस के घर से लड़की के रोने और चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर लोग स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी युवक को पकड़ लिया और गुस्से में उसकी जमकर पिटाई कर दी।सूचना मिलने के बाद सराय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह भी बीच से आरोपी को बाहर निकाला और उस् त में लेकर थाने ले गई।

