चार मासूमों की रहस्यमयी मौत: ज़हर या कोई और साजिश? हसपुरा गांव में पसरा सन्नाटा
औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में चार नाबालिग बच्चियों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना जमाल बिगहा जाने वाली सड़क के किनारे पइन और तालाब के पास हुई। बताया जा रहा है कि पांच नाबालिग बच्चियां वहां बैठी थीं, जिनमें से चार की मौत हो गई जबकि एक बच्ची किसी तरह बचकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इलाज के बाद उसकी जान बच गई, लेकिन बाकी चार बच्चियां पास के गेहूं के खेत में चली गईं, जहां तड़पते हुए उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अभी जहर खाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिजनों ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे पूरे मामले पर रहस्य गहरा गया है।
🔹पुलिस से डर या छुपा हुआ राज? एक ही चिता पर जलाई गईं चार बच्चियों की लाशें
ग्रामीणों का कहना है कि परिजनों ने पुलिस के डर से चारों बच्चियों का अंतिम संस्कार चोरी-छिपे कर दिया। मोती बिगहा श्मशान घाट पर एक ही चिता पर चारों शवों को जलाया गया। अंतिम संस्कार के निशान अब भी मौजूद हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि महादलित परिवारों की ये नाबालिग बच्चियां आखिर किस दबाव में थीं? क्या उन्हें किसी ने धमकाया था? क्या वे किसी डर या सामाजिक कारण से परेशान थीं? या फिर कोई ऐसी घटना हुई जिसने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया? घटना गुरुवार की बताई जा रही है, लेकिन रविवार को सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
🔹2022 की घटना की याद दिलाती हसपुरा की त्रासदी, फिर दोहराया गया दर्दनाक इतिहास
गौरतलब है कि 9 अप्रैल 2022 को रफीगंज प्रखंड के चिरैला गांव में भी छह सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया था, जिसमें पांच की मौत हो गई थी। उस मामले में प्रेम प्रसंग को वजह बताया गया था। हसपुरा की यह घटना प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी चेतावनी है। नाबालिग बच्चियों का इस तरह सामूहिक रूप से आत्मघाती कदम उठाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पूरे इलाके में खामोशी, डर और दर्द का माहौल है।
🟢 पुलिस का बयान
एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने कहा कि घटना गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। इलाजरत बच्ची से पूछताछ की जाएगी। परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं और शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मौत का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
Breaking
- राशन लेने निकले मजदूर की जिंदगी ट्रेलर ने छीनी, NH-32 का पितकी गेट बना मौत का मोड़
- “गढ़वा : बंद घर में मां-बेटे की मौत,पति गुजरात में! आखिर घर में क्या मिला जिससे देखकर पुलिस भी रह गई हैरान”
- साहिबगंज में दर्दनाक हादसा – पुलिस जवान समेत 3 की मौत, एक गंभीर… क्या हुआ रास्ते में?
- CCL गिद्दी सी में CBI का बड़ा एक्शन: परशुराम चौधरी के घर पहुंचते ही मचा हड़कंप, खुलेंगे कई दबे राज!
- सोशल मीडिया नेता क्या आपको बेच रहे हैं? कॉकरोच पार्टी के असली इरादे! | दैनिक स्टेट
- “तड़के 4 बजे गूंजी दो गोलियां… सीने में फंसी गोली, पत्नी की चीख से पड़ोसियों का जिस्म कांप गया! धनबाद के जामाडोबा में अवैध धंधों की जंग का भीषण चेहरा!”
- झारखंड :गांवा बाजार की चप्पल कांड में होगी “कॉकरोच गैंग” की एंट्री? सोशल मीडिया के जासूस हुए एक्टिव!
- धनबाद में आधी रात क्यों गूंजी गोलियां? कतरास में कोयला के वर्चस्व की जंग में 3 घायल — पढ़िए पूरी खबर
Sunday, May 31
