🔴 प्यार में वीरू बन गया युवक! 150 फीट मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, पुलिस ने उतारा सुरक्षित
बोकारो के हरला थाना क्षेत्र स्थित बसंती मोड़ पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेम में डूबा एक युवक डेढ़ सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। नजारा कुछ ऐसा था कि लोगों को फिल्म शोले का मशहूर सीन याद आ गया, जब वीरू प्यार में बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया था। मध्य प्रदेश के गुणा जिले के जौहरी गांव का रहने वाला यह युवक चार साल पुराने फेसबुक प्रेम में बोकारो की रहने वाली युवती से बिछड़ने के गम में यह कदम उठा बैठा। पिछले साल दोनों घर से भागकर मध्य प्रदेश चले गए थे, जिसके बाद युवती के परिजनों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस युवती को वापस बोकारो ले आई और तभी से युवक अपनी प्रेमिका से जुदाई के दर्द में टूट गया।
बुधवार शाम युवक बोकारो पहुंचा और अचानक मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की बात करने लगा। इससे इलाके में हड़कंप मच गया।
🔴 फेसबुक प्यार, टावर ड्रामा! बोकारो में प्रेमी युवक की हाई-वोल्टेज मोहब्बत, पुलिस ने बचाई जान
बसंती मोड़ पर लोगों की भीड़ तब जुट गई, जब युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी जान देने की बात करने लगा। हैरानी की बात यह रही कि युवक ने खुद गूगल पर सिटी थाना का नंबर खोजा और फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।
सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास ने तुरंत हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम को सूचना दी। इसके बाद खुर्शीद आलम ने फोन पर युवक से लंबी बातचीत की और उसे समझाया-बुझाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत और भावनात्मक अपील के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस की सूझबूझ और संयम से एक बड़ी अनहोनी टल गई। युवक के नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
🔴 शोले स्टाइल मोहब्बत! बसंती मोड़ पर टावर चढ़ा प्रेमी, पुलिस की समझदारी से बची जान
इस अनोखे प्रेम प्रसंग ने पूरे इलाके को कुछ देर के लिए थाम सा दिया। लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, कोई प्रार्थना कर रहा था तो कोई पुलिस की कोशिशों पर नजरें टिकाए था। पुलिस का कहना है कि युवक को काउंसलिंग दी जा रही है और उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
Breaking
- Gransino Casino: Il Parco Giochi dal Ritmo Veloce per Vincite Rapide e Emozioni Immediata
- CrownSlots Casino: Quick Mobile Gaming for Instant Wins
- Slotspice Andar Bahar: Indisk Klassiker
- Overenie účtu Slotoro zlyhalo: Čo ďalej
- Hvilke udenlandske casinoer er bedst til eventbaserede kampagner?
- The Legality of Casino Bez Vkladu Promotions Explained
- Casino with PayID: Tax Implications for Australian Players – A Detailed Review of Jackpot City Casino
- Lolajack Príznaky problémového hazardu
Thursday, August 20

