शादी की खुशियों में सेंध! जुगसलाई में ‘फिरंगी चौक’ बना चोरों का फ्री एंट्री गेट, 25 लाख का माल साफ
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार रामटेकरी रोड स्थित फिरंगी चौक पर शादी की रौनक उस वक्त मातम में बदल गई, जब चोरों ने घर में घुसकर करीब 25 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार शादी में मेहमानों की आवभगत में जुटा था और चोर CCTV की नजरों के सामने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
मेहमान नाचते रहे, चोर माल समेटता रहा! जुगसलाई में शादी वाले घर से 25 लाख की चोरी
अमृतपाल सिंह सग्गु के घर शादी समारोह चल रहा था। इसी भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर 21 जनवरी की रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर घर में घुसा। सोने-चांदी के गहने, नकदी और कीमती घड़ियां चुराकर वह फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो चुकी है।
CCTV में कैद ‘शादी का चोर’! जुगसलाई में 2 बजे रात 25 लाख की सेंधमारी
चोरी गए सामान में 60 ग्राम के दो सोने के कड़े, अंगूठियां, चेन, लॉकेट, कान की बालियां, 150 ग्राम की चांदी की चूड़ियां, दो कीमती घड़ियां और 30 हजार रुपये नकद शामिल हैं। जुगसलाई थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।
Breaking
- क्या रामगढ़ में नौकरी करते थे राजा राममोहन राय? 220 साल पुराने इतिहास की चौंकाने वाली कहानी
- बाल काटकर डकैती! दरभंगा में आखिर क्या है बदमाशों की मंशा? 8 दिन में दो वारदातों से दहशत
- रांची से बम की धमकी के बाद झारखंड में हाई अलर्ट, देवघर-धनबाद डाकघरों में मची अफरा-तफरी
- चाईबासा में दिनदहाड़े 1.65 लाख की चोरी, बैंक से निकले कारोबारी को चोरों ने लगाया चूना
- रामगढ़ पुलिस का ऑपरेशन भरोसा सफल, 125 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए
- गढ़वा में जुआ अड्डे पर खूनी खेल! कमीशन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
- पाकुड़ में आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर पुलिस की छापेमारी, जमीन विवाद मामले में कई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
- अब जांच में नहीं होगी देरी! नए आपराधिक कानूनों पर रामगढ़ एसपी की बड़ी कार्रवाई
Saturday, July 18

