जालंधर: राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास ने भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एक बार फिर लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के निर्देशों पर युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए जम्मू कश्मीर के अलावा राजस्थान और पंजाब के सभी सत्संग घरों के दरवाजे खोल दिए हैं।
आपात स्थिति में लोग सत्संग घरों में आकर रह सकते हैं। वहां उन्हें रहने और खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी। इसकी शुरुआत जम्मू के राधा स्वामी सत्संग घर से शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री अमर अबदुल्ला और कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने भी सत्संग घर का दौरा किया और शरणार्थियों से मुलाकात की । उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान भी डेरा ब्यास ने देशभर में स्थित सत्संग घरों के गेट खोलकर रोजाना लाखों लोगों को मुफ्त लंगर मुहैया करवाया था।
Breaking
- मुंबई में ठगी, पैसा पहुंचा रामगढ़ के कुज्जू! 20% कमीशन वाले साइबर नेटवर्क का बड़ा खुलासा
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
- टांगीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी! कोटाम घाटी में मचा हड़कंप, दर्जनभर घायल
Friday, June 26
