Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली को 'गैस चैंबर' बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों क... मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 'फंड खत्म, तो अधिकार खत्म', कहा- यह राज्यों और मजदूरों के... राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- 'यह लोकतंत्र के लिए घातक', जानें क्या... 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, पर्यटकों का बनाया निशाना; एक की मौत और 7 घायल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले हुआ है. यह हमला पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया जिसमें 1 की मौत हो गई है जबकि 7 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले की सूचना मिलने के बाद तुरंत बाद मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम ने पूरे इलाके को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

कई सालों बाद यह देखने को मिला है कि आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है. अभी तक आंतकी सुरक्षा बलों या फिर गैर कश्मीरी लोगों को भी निशाना बना रहे थे, लेकिन इस बार उनके निशाने पर निर्दोष पर्यटक थे. आतंकियों ने पर्यटकों को उस समय निशाना बनाया जब वो घुड़सवारी कर रहे थे.

बढ़ सकती है घायल पर्यटकों की संख्या

शुरू में जानकारी मिली थी कि हमले में 10 पर्यटक घायल हुए है, लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है. कुछ छह पर्यटकों पर हमला हुआ था जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल बताया जा रहे हैं. इस हमले में पर्यटकों के साथ-साथ कुछ स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं.

 

पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है पहलगाम

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाया के लिए पिछले कुछ महीने से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों के एक्शन से आतंकी बौखला गए हैं. इसलिए वो आम जनता को निशाना बना रहे हैं. अभी गर्मियों की छुट्टियां भी होने वाली हैं, ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवार के साथ घूमने के लिए निकलते हैं. गर्मियों की छुट्टियों में पहलगाम में पर्यटकों की अच्छी खासी मौजदूगी देखने को मिलती है.

दूसरे पर्यटकों को पहलगाम जाने से रोका गया

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस ने दूसरे पर्यटकों के पहलगाम जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है. पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती की जा रही है ताकि वहां छिपे आतंकियों का सफाया किया जा सके.

रविंद्र रैना बोले- आतंकियों को छोड़ा नहीं जाएगा

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के नेता रविंद्र रैना ने कहा है कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों का जल्द सफाया होगा. आतंकियों के मददगारों को भी बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने इस हमले को कायराना बताते हुए कहा है कि इन बुजदिल पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर घूमने आए निहत्थे और निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया है. कुछ पर्यटकों को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सेना पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. आतंकियों को उनके गुनाहों की सजा दी जाएगी.