Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में 'धान का महाअभियान'! ₹7771 करोड़ का भुगतान, विशेष चेकिंग दल गठित, जानें धान खरीदी को ले... BCCI का सख्त फैसला! अब घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी, विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सिर्फ 1 खिलाड़ी को छूट, ज... रणवीर सिंह की 'डॉन 3' पर सबसे बड़ा अपडेट! फैंस को लगा झटका, मेकर्स ने किया खुलासा- 'धुरंधर' तो सिर्फ... अमेरिका के 'डंपिंग' आरोप पर भारत का पलटवार! बोला- बासमती चावल है प्रीमियम उत्पाद, डंपिंग का दावा बेब... नालंदा में 80 वर्षीय बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या विवाद जान आप हैरान हो जाएंगे अमेरिका के 'डंपिंग' आरोप पर भारत का पलटवार! बोला- बासमती चावल है प्रीमियम उत्पाद, डंपिंग का दावा बेब... फोन की घंटी होगी अब आपकी धुन! Android और iPhone में अपनी पसंद की रिंगटोन कैसे सेट करें? फॉलो करें ये... पत्नी के साथ क्रूरता करने वाले को मिलती है क्या सजा? गरुड़ पुराण में है वर्णन महिलाओं में 40 की उम्र के बाद क्यों बढ़ जाता है हेयर फॉल? क्या इसको कंट्रोल किया जा सकता है? नूंह में भीषण हादसा! घने कोहरे के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 20 गाड़ियों का भयानक एक्सीडेंट, 2...

पंजाब में पति-पत्नी लाखों की ठगी का शिकार, सावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती

दीनानगर: विधानसभा दीनानगर के अधीन आते थाना दौरागला की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने सरकारी नौकरी का झांसा देकर पति-पत्नी से 6 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस के जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि दिलबाग सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी दबूड़ी ने सब डिवीजन दीनानगर के सहायक कप्तान को दिए आवेदन में बताया कि वह पंजाब पुलिस में नौकरी करता है।

जगबीर सिंह भी मेरे साथ काम करता था, जिसने मेरे बेटे सुखप्रीत सिंह से वन विभाग में  उसकी बहू को आंगनवाड़ी में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके 6,30,000 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच करने के बाद मुदई के बयानों के आधार पर जगबीर सिंह निवासी मोहल्ला अशोक बिहार, थाना कंबो, जिला अमृतसर ग्रामीण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।