Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले का मामला : पुलिस से 10 कदम आगे आतंकी, NIA ने संभाला मोर्चा

जालंधर: बीते रविवार भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हैंड ग्रेनेड से हमला करने वाला आतंकी बेहद शातिर और ट्रेंड है। वह जालंधर पुलिस के दस कदम आगे चल रहा है जिसके चलते जालंधर पुलिस ने आतंकी को पकड़ नहीं पाई है। एन.आई.ए. ने काफी दिनों की जांच के बाद पूर्ण तरीके से इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि एन.आई.ए. ने पहले दिन से ही इस अटैक पर नजर बनाई हुई थी जिसके चलते ही मेरठ से 2आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब चर्चा है कि इस केस को ही एन.आई.ए. ने संभाल लिया है और 2 संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

जालंधर पुलिस आतंकी से इस लिए पीछे चल रही है क्योंकि आतंकी और उसके साथियों ने पूरी तरह से प्लानिंग करने बाद यह अटैक करवाया। आरोपी ने ट्रेन से भागने की योजना बनाई क्योंकि उसे पता था कि जब तक पुलिस उसकी आखिरी लोकेशन तक पहुंचेगी तब तक वह बेहद दूर भाग गया होगा। चार दिनों तक जालंधर पुलिस की टीमें अलग अलग जगहों पर रेड करने गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

वहीं वारदात में मोबाइल चोरी इस्तेमाल किया, यूपीआई पेमेंट भी किसी और के सिम से की गई थी। हैरानी की बात है कि चार दिन बीत जाने के बाद कुछ हाथ तो नहीं आया लेकिन जालंधर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने फोन उठाने बंद कर दिए हैं। कालिया के घर पहुंचे बड़े-बड़े नेता पुलिस की इन्वैस्टिगेशन पर प्रश्न चिन्ह लगा चुके है? अगर जल्द ही आतंकी अरैस्ट नहीं हुआ तो नेपाल के रास्ते से उसके बॉस उसे विदेश भी भगा सकते हैं। हालांकि अब एन.आई.ए. की टीम ही इस केस को हैंडल कर सकती है। बता दें कि रविवार देर रात करीब 1.10 बजे भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया था।

हरियाणा के गैंगस्टरों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू

उधर केंद्रीय एजैंसियों ने हरियाणा के गैंगस्टरों का रिकॉर्ड और उनकी गतिविधियां खंगालनी शुरू कर दी है। इसका बड़ा कारण यह है कि जीशान अख्तर हरियाणा की जेल में रहा था, जिसके वहां पर कई गैंगस्टर बेहद करीब हो गए थे। वहीं यह ही माना जा था है कि हरियाणा की पुलिस चौकी पर जो हैंड ग्रेनेड हुआ था उसके सूत्रधार मनोरंजन कालिया के घर हैंड ग्रेनेड अटैक करने वाले एक ही हैं। ऐसे में हरियाणा के सभी गैंगस्टरों की लिस्ट की जांच की जा रही है।