Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

कच्ची शराब बनाने वालों पर एक्शन,लेकिन शराब ठेकेदारो से परहेज़, इक्का दुक्का कार्रवाई कर खुद अपनी पीठ थपथपा रहा आबकारी विभाग

छिंदवाड़ा। जिले में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। इसी के साथ ही प्रतिबंध होने के बाद भी शराब दुकानों में अवैध रूप से अहातों का संचालन खुलेआम किया जा रहा है। इसी सम्बंध में बीते दिनों सांसद विवेक बंटी साहू ने एसपी अजय पाण्डे और जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर अवैध शराब बिक्री और अबैध आहतों को बंद कर उन पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। लेक़िन उसके बाद भी आबकारी अधिकारी अपने ए.सी वाले केबिन में बैठकर कागजों में कार्यवाही को अंजाम दे रहे है। हालांकि पुलिस समय – समय पर जरूर कार्यवाही करती है। लेकिन जिस विभाग का मुख्य कार्य शराब से जुड़ा हुआ है। वह मौन स्वीकृति देकर शराब ठेकेदारों के ऊपर मेहरबान है । आबकारी विभाग कार्यवाही करता तो है। लेक़िन सिर्फ ग्रामीणों पर जो छोटा मोटा महुआ कच्ची शराब का कारोबार करते है।

लेकिन जो जिले में संचालित शराब दुकानों के शराब ठेकेदार और उनके गुर्गो पर कार्यवाही करने से परहेज करते है। यह कहना गलत नही होगा की शराब माफिया और आबकारी अधिकारियों की सांठगांठ से अवैध शराब बिक्री और प्रतिबंधित आहाते का संचालन किया जा रहा है। अप्रैल माह में शराब दुकानों के ठेके हुए जो कि 20 प्रतिशत महंगे दामों में है।लेकिन कुछ ठेकेदारों ने मिलकर अपना सिंडीकेट बनाया है। जो एमआरपी से महंगे दामों में शराब बेच कर जमकर मुनाफा कमा रहे है।

जिला आबकारी अधिकारी अजीत इक्का को जब भी शराब और शराब दुकानों से सम्बंधित मामले के लिए उनके मोबाइल नम्बर पर कॉल लगाया जाता है। वह कभी भी कॉल रिसीव करना उचित नही समझते है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं आबकारी अधिकारी अपने कार्यो के प्रति कितने सजग सहज हैं।