Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

दिल्ली-NCR में आंधी के बाद झमाझम बारिश, कई इलाकों में गिरे पेड़; जानें कब तक ऐसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में दो दिनों से मौसम काफी खराब है. कहीं तेज आंधी आ रही है तो कहीं बारिश हो रही है. बीते गुरुवार को जहां नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी और बारिश हुई थी तो वहीं शुक्रवार को भी देर शाम तेज आंधी आई. तेज आंधी के बाद अब बारिश भी शुरू हो गई है. कई इलाकों में पेड़ गिर गए हैं. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस सड़क पर पड़े पेड़ों को हटवाने में जुटी है, ताकि कहीं पर जाम न लगने पाए.

दिल्ली में लोधी रोड पर सड़क के किनारे लगे सैकड़ों पेड़ गिर पड़े. पुराने और बड़े पेड़ तेज हवा के आगे नहीं टिक पाए. दिल्ली पुलिस के जवानों ने पेड़ों को रोड से हटाया. लोधी थाने के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि कई जगहों से पेड़ गिरने की सूचना मिल रही है. एक जगह पर पैदल चल रहे व्यक्ति के ऊपर पेड़ गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मौसम विभाग ने पहले ही जताया था अनुमान

मौसम विभाग ने भी अनुमान जताया था कि शुक्रवार दिल्ली-NCR में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान सही निकला और शुक्रवार को अचानक मौसम खराब हो गया.दिल्ली में भी नजफगढ़, पालम, द्वारका, उत्तमनगर, महिपालपुर, धौलाकुआं और एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली. इससे रास्तों से जा रहे लोगों की गाड़ियों की रफ्तार थम गई.

लोग सड़क के किनारे अपनी-अपनी गाड़ी खड़ी कर आंधी रुकने का इंतजार करने लगे. कमोबेश यही हाल नोएडा में भी रहा. तेज धूल भरी आंधी ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई. लोगों का पैदल चलना मुहाल हो गया. नोएडा के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल हो गई.

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे. मौसम विभाग ने पहले ही आंधी चलने और हल्की बारिश का अनुमान जताया था. वहीं दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार रातभर छिटपुट बूंदाबांदी हुई और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक था. बूंदाबांदी से तापमान में कुछ कमी आई, जिससे यहां पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली.

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान इस मौसम में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लगातार तीन दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही. बीते बुधवार को तीन साल में सबसे गर्म रात दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. हालांकि गुरुवार को हुई हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.

गर्मी ने दिखाए थे तेवर, बारिश से मिली राहत

बता दें कि इस साल मार्च से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए थे. अप्रैल आते-आते गर्मी ने मई-जून वाला हाल कर दिया था. ऐसे में लोग सोच में पड़ गए थे कि अगर अप्रैल में यह हाल है तो मई-जून में इस बार क्या होगा. हालांकि अब जब थोड़ी बारिश हुई है तो लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि ये बारिश किसानों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है. अभी कई किसानों की गेहूं की फसल खेतों में पड़ी है और बारिश के चलते भीग चुकी है. अब किसानों को फसल के सूखने का इंतजार है.