Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली को 'गैस चैंबर' बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों क... मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 'फंड खत्म, तो अधिकार खत्म', कहा- यह राज्यों और मजदूरों के... राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- 'यह लोकतंत्र के लिए घातक', जानें क्या... 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि...

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान! ड्रोन के जरिए भेजी करोड़ों की हेरोइन बरामद

बमियाल: पिछले कुछ महीनों से भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र खासकर नरोट जैमल सिंह और बमियाल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में एक बार फिर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए बमियाल सेक्टर में हेरोइन सप्लाई करने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है, जो बमियाल के नज़दीक उझ दरिया के किनारे स्थित दोस्तपुर गांव का रहने वाला है। बताया गया कि भारत-पाकिस्तान सीमा से आरोपी के घर की दूरी मात्र 2-3 किलोमीटर है। इस मामले में जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि 7 जनवरी 2025 को उसने पाकिस्तान में तस्करों से फोन पर संपर्क कर शाम के समय ड्रोन के माध्यम से करीब 500 ग्राम हेरोइन मंगवाई थी, जो बमियाल के उझ दरिया किनारे गिराई गई थी। इस खेप में से 10 ग्राम हेरोइन सीमा गांव सिंबल कुलियां की एक महिला को दी गई और कुछ हेरोइन जम्मू-कश्मीर में किसी को दी गई, जिसकी पहचान उसे नहीं है।

इसके बाद की पूछताछ में मोहम्मद शरीफ ने यह भी स्वीकार किया कि बची हुई हेरोइन को उसने बमियाल के श्मशान घाट के पीछे, उझ दरिया के किनारे एक लिफाफे में पैक कर के दबा दिया था। पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर उसकी निशानदेही पर यह पैकेट बरामद किया, जिसमें से 265 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने मोहम्मद शरीफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लंबे समय से इस क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधियां देखी जा रही थीं और कई बार पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन भी बरामद की गई है।  उधर जब इस मामले में अधिक जानकारी के लिए थाना प्रभारी नरोट जैमल सिंह, अंगरेज सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने मीटिंग में होने का हवाला देते हुए फोन काट दिया।