Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

पंजाब की केन्द्रीय जेल में बड़ी सेंध, सवालों के घेरे में अधिकारी, चैकिंग दौरान बरामद हुए …

फिरोजपुर : केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में बीते दिन जेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाहर से थ्रो किए पैकेटों व हवालातियों व कैदियों से तलाशी के दौरान 22 मोबाईल फोन, 170 पूड़ियां जर्दा, 7 डब्बीयां सिगरेट, 12 बंडल बीड़ियां, 3 डाटा केबल, 1 हैड फोन, 2 वॉयरलैस ऐयरफोन व अन्य सामान बरामद किए है। उक्त मामलों में पुलिस ने अज्ञात लोगों के साथ-साथ कैदी व हवालातियों के खिलाफ मामलें दर्ज किए है।

जानकारी देते थाना सिटी फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर रमन कुमार ने बताया कि दूसरे मामलें में जेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने तलाशी के दौरान कैदी आत्मा सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी वारस वाला जट्टा मक्खू जिला फिरोजपुर, हवालाती बंदी प्रभजोत सिंह उर्फ हरभजोत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह वासी हरीके पतन, हवालाती मुख्तैयार सिंह पुत्र वीर सिंह चक्क पंजेके थाना गुरुहरसहाय, हवालाती गुरप्रीत सिंह पुत्र मुख्तैयार सिंह वासी प्रताप नगर बठिंडा थाना कोतवाली बठिँडा, हवालाती बलजिन्द्र सिंह पुत्र नैब सिंह वासी गली नंबर 5/2 जोगी नगर थाना कैनाल कालोनी बठिंडा, कैदी सुखदेव सिंह पुत्र तारा सिंह वासी गांव दोले वाला कोट ईसेखां जिला मोगा व अज्ञात व्यक्तियों से 5 टच सक्रीन मोबाईल फोन, 8 कीपैड मोबाईल फोन, 3 डाटा केबल, 1 चार्जर, 2 ऐयरफोन, 4 अडाप्टर, 1 सुई पिन बरामद हुई है। मामलों की जांच कर रहे रमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।