Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

गुना में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दूसरी पत्नी ने पहली पर लगाया हत्या का आरोप

गुना। अशोकनगर के एक अधेड़ की गुना में सस्पेंसफुल मौत ने सनसनी फैला दी। 50 साल के महेंद्र कलावत अपने बेटे की शादी का कार्ड देने पहली पत्नी के घर रात को पहुंचे लेकिन सुबह उठे तो हमेशा के लिए सो गए। बताया जा रहा है कि महेंद्र ने गुना आने के बाद अपनी पहली पत्नी मंगेश के घर शराब पी और रात को सोने चले गए।

पहली पत्नी का कहना है सुबह जब उन्हें उठाने गए, तो उनके पैर ठंडे पड़ गए थे। इस खबर के बाद तो शादी के घर में कोहराम मच गया और दूसरी पत्नी आशा ने सीधे हत्या का आरोप लगा दिया। इस डबल फैमिली ट्रेजेडी में पहली पत्नी की 2 संतान है दूसरी की 3 संतान हैं। महेंद्र ट्रैक्टर ड्राइवर था और दोनों घरों में आना-जाना था।

सवाल यह है शराब ने खेल खराब किया, या पत्नियों की रंजिश ने ले ली जान?

कोई कह रहा कि शराब ने जान ले ली और कोई कह रहा कि यह हत्या है, फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है। अगर पोस्टमॉर्टम में कुछ संदिग्ध निकला, तो सस्पेंस और बढ़ जाएगा। महेंद्र की दूसरी पत्नी आशा ने बताया कि महेंद्र कार्ड देने गुना गए थे। यहां मंगेश ने उन्हें शराब पिलाई इसके बाद छत पर ले जाकर उनके साथ मारपीट भी की गई, इसके बाद फिर नीचे ले आए आशा ने मंगेश से कहा था कि इन्हें भिजवा दो लेकिन नहीं भिजवाया और मंगलवार को सुबह पता चला कि उनकी मौत हो गई है।