महाराष्ट्र

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से लापता हुई 20 साल की लॉ स्टूडेंट श्रेया नरेंद्रपति का शव पुलिस ने लोनावला के टाइगर पॉइंट क्षेत्र से बरामद किया है. श्रेया करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरी हुई थी, जिसे ड्रोन और विशेष रेस्क्यू टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. जानकारी के … Read more

महाराष्ट्र के कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत यूनिवर्सिटी, रामटेक के कुलपति प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी और उनकी पत्नी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. ये हादसा शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर हुआ, जिसमें दोनों पति-पत्नी की जान चली गई. वहीं उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि उनकी कार की ट्रेलर से टक्कर हो गई थी. कार और ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आगे से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में पति-पत्नी की […]

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक किसान ने आत्महत्या कर ली. इससे पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने ये कदम उठाने की वजह बताई. किसान ने रिकॉर्ड किए वीडियो में बताया कि वह कर्ज से परेशान है. उसे उम्मीद थी कि कर्ज माफ कर दिया जाएगा, लेकिन जब कर्ज माफ नहीं किया गया तो किसान ने तंग आकर आत्महत्या का कदम उठाया और अपनी जान दे दी. ये मामला अहिल्यानगर के नेवासा तालुका से सामने आया है, जहां एक किसान ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाले किसान का नाम बाबासाहेब सरदे बताया जा रहा है. बाबासाहेब सरदे ने […]

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुक्रवार रात दो गुटों में विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया. इसके बाद इलाके में दोनों ही तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई इसके साथ ही वाहनों को भी निशाना बनाया गया है. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला. कुछ ही देर में ही हालात को काबू में कर लिया, जिसके बाद पूरे इलाके भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस पूरे उपद्रव में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. कोल्हापुर के सिद्धार्थनगर में उत्तेजित भीड़ ने एक टेंपो और एक कार में आग लगा दी और कई वाहनों […]

मुंबई में जैन समाज के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार “पर्युषण पर्व” के 9 दिन मुंबई के सभी बूचड़खानों को बंद रखने की मांग पर अब राजनीति शुरू हो गई है. जैन समाज जहां इसे धार्मिक तौर पर जरूरी बता रहा है और जीवदया, बेजुबान बोल प्राणियों की 9 दिन हत्या न करने की बात कह रहा है. वही खटीक समाज और कई राजनैतिक पार्टियां जैन समाज की इस मांग का विरोध कर इसे “खाने-पीने पर पाबंदी” बता रही है. मुंबई हाईकोर्ट ने जैन समाज की पर्युषण पर्व के 9 दिनों तक बूचड़खाने बंद करने की मांग को खारिज करते हुए […]

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है. गुरुवार की सुबह को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच बैठक हुई. राज ठाकरे सीएम से मिलने उनके वर्षा बंगले पर पहुंचे. इसी के बाद राज और फडणवीस की मुलाकात पर राजनीतिक चर्चाओं का दौर फिर शुरु हो गया है. मीटिंग के बाद राज ठाकरे ने बताया कि उनकी सीएम से किन मामलों को लेकर चर्चा हुई. राज ठाकरे और सीएम के बीच में हुई इस मुलाकात के समय को लेकर अटकलें तेज हो गई है. दरअसल, हाल ही में ठाकरे बंधु […]

मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में बुधवार को लेफ्ट पार्टियों के बैनर तले इजराइल के विरोध और गाजा एवं फिलिस्तीन के समर्थन में हुआ प्रदर्शन. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. इस दौरान जब एक बच्चे ने भगवा शटल और भारत का तिरंगा लेकर इजराइल का समर्थन किया तो बच्चे को बाहर निकाल दिया गया. जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान आजाद मैदान में एक बच्चा भी पहुंचा था जिसने भगवा रंग का शॉल ओढ़ा था और हाथों में भारत का तिरंगा लिए था. बच्चा इजराइल के समर्थन में नारेबाजी करने लगा. तभी प्रदर्शनकारियों ने […]