महाराष्ट्र

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से लापता हुई 20 साल की लॉ स्टूडेंट श्रेया नरेंद्रपति का शव पुलिस ने लोनावला के टाइगर पॉइंट क्षेत्र से बरामद किया है. श्रेया करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरी हुई थी, जिसे ड्रोन और विशेष रेस्क्यू टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. जानकारी के … Read more

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) के पुलिसकर्मी चेन स्नेचिंग के मामले की जांच करते हुए हमले का शिकार हो गए. आरोप है कि अपराधियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. इस कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. महिलाओं से मंगलसूत्र लूट की घटना से दहशत घटना की शुरुआत 28 अगस्त की सुबह हुई, जब सतारा शहर के एक पॉश इलाके में मॉर्निंग वॉक के […]

मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल मराठाओं को आरक्षण देने की मांग पर अड़े हुए हैं. वो मुंबई के आजाद मैदान में अनशन कर रहे हैं. अनशन करने के चलते मनोज जरांगे पाटिल की तबीयत बिगड़ गई है. तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर को बुलाया गया. मनोज जरांगे ने मराठा समुदाय को ओबीसी वर्ग के आधार पर आरक्षण देने की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू की. इसी के बाद रविवार को उनकी हड़ताल का तीसरा दिन है. पिछले दो दिनों से पेट में भोजन या पानी की एक बूंद नहीं होने के बाद, […]

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के संगमनेर में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक अमोल खताल पर हमला हुआ है. संगमनेर में आयोजित फेस्टिवल उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक अमोल खताल पर एक युवक ने हमला किया. जानकारी के मुताबिक, युवक हाथ मिलाने के बहाने से आगे आया और विधायक पर हमला करने की कोशिश की. घटना संगमनेर के मालपाणी लॉन्स में सामने आई. सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर युवक को तुरंत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना के बाद विधायक अमोल खताल के समर्थकों ने लॉन्स के बाहर बड़ी संख्या में जमावड़ा किया. पुलिस ने एहतियातन शहर […]

संघ के 100 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली में तीन दिनों तक आरएसएस का कार्यक्रम चला. विज्ञान भवन में 26 से 28 अगस्त तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में हजारों लोगों की मौजूदगी रही. इस कार्यक्रम का विषय था ‘100 वर्ष की संघ यात्रा: नए क्षितिज’. इस कार्यक्रम का उद्देश्य संघ के विचारों, उद्देश्यों और सामाजिक योगदान को समाज के सामने रखना था. इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन हुआ. कार्यक्रम के पहले दो दिन उन्होंने लोगों को संबोधित किया जबकि तीसरे दिन लोगों के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उनसे नई शिक्षा नीति, […]

महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया. दिल दहला देने वाला ये हादसा राज्य के पालघर जिले के विरार में हुआ. यहां जिस चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहा उसका नाम रमाबाई अपार्टमेंट था. इमारत का एक हिस्से के ढह जाने से 15 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. मृतकों में एक मां बेटी की जोड़ी भी शामिल है. 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य 2 मिसिंग हैं. एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी है. राहत और बचाव का काम जोर शोर से चल रहा है. दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है. […]

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार के नारंगी इलाके में मंगलवार देर रात एक चार मंजिला रिहायशी इमारत का हिस्सा ढह गया. जिसके बाद मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यह इमारत जर्जर थी, इसलिए पहले से कुछ लोग इसको खाली कर दिए थे. लेकिन कई परिवार अभी भी यहां रह रहे थे.जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. अब तक 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है. जानकारी के मुताबिक पुलिस, फायर […]