महाराष्ट्र

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से लापता हुई 20 साल की लॉ स्टूडेंट श्रेया नरेंद्रपति का शव पुलिस ने लोनावला के टाइगर पॉइंट क्षेत्र से बरामद किया है. श्रेया करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरी हुई थी, जिसे ड्रोन और विशेष रेस्क्यू टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. जानकारी के … Read more

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने संगठन के 100 साल पूरे होने पर 26 से 28 अगस्त तक दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का संघ ने शीर्षक 100 वर्ष की संघ यात्रा: नए क्षितिज रखा है. पहले दिन कार्यक्रम को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हिंदू वही है, जो अलग-अलग मान्यताओं वाले लोगों की श्रद्धा का सम्मान करता है. इस दौरान उन्होंने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर भी बात की है. सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा, “जब हम हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, तो […]

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में परसेप्शन के आधार पर नहीं फैक्ट के आधार पर चर्चा हो. ‘100 वर्ष की संघ यात्रा : नए क्षितिज” विषय पर संवाद के दौरान भागवत ने कहा कि संघ के बारे में चर्चा चलती ही रहती है. 2018 में इसी स्थान पर ऐसा ही कार्यक्रम हुआ था. संघ के बारे में बहुत चर्चा होती है, लेकिन मैंने देखा कि इन चर्चाओं में जानकारी अधूरी या गलत होती है. इसलिए संघ के बारे में सटीक और सच्ची जानकारी देना जरूरी है. भागवत ने कहा कि संघ की […]

महाराष्ट्र की मुंबई अपने भव्य गणेशोत्सव के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. पूरे शहर में गणेश चतुर्थी को लेकर जगह-जगह पंडाल बने हैं. लेकिन अगर सबसे अमीर और सबसे भव्य सजावट की बात करें तो माटुंगा में स्थित गणपति पंडाल सबसे आगे है. यहां बीते सात दशकों से लगातार गणेशोत्सव मनाया जा रहा है और हर साल बप्पा की शोभा और वैभव में और इज़ाफा होता है. इस बार आयोजन की सबसे खास बात यह है कि विघ्नहर्ता गणपति बप्पा को 267 किलो सोने के आभूषणों से सजाया गया है. इतना ही नहीं, बप्पा का सिंहासन भी अत्यंत भव्य […]

लाडकी बहिन योजना को लेकर अब सरकार पर चौतरफा अटैक शुरू हो चुका है. AICC मेंबर अमित शेट्टी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र यानी कि सायन कोलीवाड़ा इलाके में 5000 से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते और इस योजना से संबंधित जांच की, जिसमें ये पता चला कि ऐसी कई सारी महिलाएं हैं, जिन्हें चुनाव के पहले पैसा मिला और चुनाव के बाद से पैसे आना बंद हो गए. इसके अलावा ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें रजिस्ट्रेशन का कन्फर्मेशन आया लेकिन पैसे नहीं आए. ऐसी भी महिलाएं हैं, जिनका फॉर्म भरा गया KYC हुआ लेकिन आज तक पैसा नहीं मिला. […]

महाराष्ट्र में एक बार फिर से मराठा आरक्षण को लेकर सूबे में आंदोलन की तैयारी की जा रही है. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने 29 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. इस बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकार को खारघर या नवी मुंबई में कहीं और विरोध प्रदर्शन के लिए जगह आवंटित करनी चाहिए. हाई कोर्ट ने ने गणेश उत्सव के दिनों में मुंबई में विरोध प्रदर्शन की अनुमति न देने और मुंबई में यातायात […]

मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल ने आज महाराष्ट्र के जालना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने ऐलान किया कि वो 29 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में बेमियादी उपोषण (अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल) शुरू करेंगे. मनोज जरांगे ने कहा की वो 28 अगस्त की शाम को मुंबई पहुंचेंगे और 29 अगस्त से आंदोलन शुरू होगा. हमारी मांगें पूरी होने तक हम मुंबई नहीं छोड़ेंगे. सरकार चाहे कोई भी कारण बताए, अब हम सुनने वाले नहीं हैं. मनोज जरांगे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीधे चेतावनी दी कि 26 अगस्त तक मांगे पूरी […]