Author: Dainik State Desk

बारिश और बर्फबारी जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, देश में अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है तथा मध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिन लू चल सकती है. आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज तेज धूप निकलेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है. विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.इसके अलावा दिन के वक्त तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में […]

Read More

जम्मू कश्मीर 9 दिन में तीसरी बार सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. ये मुठभेड़ कठुआ के पंजतीर्थी क्षेत्र मे कल देर रात शुरू हुई. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी होना बाकी है. सुरक्षाबलों को सोमवार देर रात इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना ने सर्चिंग शुरू की. रात करीब सवा दस बजे गश्त कर रहे सुरक्षाबल व आतंकियों का आमना-सामना हुआ था. इसके साथ बिलावर से बड़ी संख्या में सुरक्षाबल मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए. यह क्षेत्र बिलावर तहसील में रामकोट […]

Read More

झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में एनटीपीसी फाटक के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मालगाड़ियों के इंजन के परखच्चे उड़ गए. इंजन में आग लग गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं. वहीं एक रेल कर्मी अब भी इंजन में फंसा हुआ है. मौके पर बचाव टीम पहुंची है. रेस्क्यू कार्य जारी है. दोनों मालगाड़ियों में कोयला लदा था. हादसे की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. साहिबगंज मुख्यालय से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की ओर से आग बुझाई जा […]

Read More

देशभर में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. कई राज्यों में एक समय पर बुलडोजर कार्रवाई चर्चा में रही. इसको लेकर विपक्ष कई बार सवाल खड़े कर चुकी है. पिछले दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बुलडोजर कार्रवाई का पक्षधर नहीं हूं. तो वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने साफ कहा कि वे बुलडोजर कार्रवाई आगे जारी रखेंगे. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान भी बुलडोजर कार्रवाई पर सामने आया है. सीएम योगी आदित्यनाथ से हाल में पीटीआई के एक इंटरव्यू के दौरान पूछा […]

Read More

उत्तर प्रदेश की बस्ती के हर्रेया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में अजय सिंह उनपर लगे आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों को श्राप देते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, एक लड़के की 25 मार्च को मौत हो गई थी. घरवालों ने आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई. इसी मामले में एक अफवाह उड़ी कि विधायक पुलिस को सपोर्ट कर रहे हैं और प्राथमिकी दर्ज नहीं होने दे रहे हैं. इसके बाद विधायक ने अपनी सफाई दी. वीडियो में बीजेपी […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर होने वाली नमाज को लेकर सीधे तौर पर कहा है कि ये नहीं हो सकती है. साथ ही साथ उन्होंने सड़कों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा पर भी अपनी बात रखी है. इसके अलावा वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर विरोध करने वालों को आड़े हाथ लिया है. सीएम ने वक्फ प्रॉपर्टी पर चंद लोगों का कब्जा बताया है और कहा है कि इन प्रॉपर्टीज के जरिए किसी भी गरीब मुसलमान का भला नहीं किया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सीएम […]

Read More