रामगढ़ को मिला नया लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन, भव्य रूप में लॉन्च हुआ रामगढ़ जिमखाना क्लब एंड रिसॉर्ट
27 साल पुराने विजन को मिला नया विस्तार, क्लब से रिसॉर्ट तक का सफर
रामगढ़ जिमखाना क्लब एंड रिसॉर्ट का भव्य पुनः शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आर. सी. रुंगटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1999 में स्वर्गीय आर. सी. रुंगटा ने जिस क्लब की परिकल्पना की थी, उसे अब आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्वस्तरीय लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। समूह का उद्देश्य रामगढ़ को खेल, पर्यटन और सामाजिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनाना है।
पहले चरण में खेल, ठहरने और मनोरंजन की आधुनिक सुविधाओं की शुरुआत
रिलॉन्च के पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट, पिकलबॉल एवं पैडल कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट एरीना, वॉकिंग ट्रैक, आधुनिक कार्ड रूम, प्रीिमियम बार और आरामदायक स्टे रूम्स की शुरुआत की गई। साथ ही कॉर्पोरेट सदस्यता भी शुरू कर दी गई है। प्रबंधन के अनुसार 31 अगस्त 2026 तक अर्ली बर्ड ऑफर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
अक्टूबर तक बनेगा विशाल बैंक्वेट, वेडिंग डेस्टिनेशन और बच्चों का मेगा प्ले जोन
दूसरे चरण में करीब 8,768 वर्गफुट का भव्य बैंक्वेट हॉल, ओपन लॉन, अतिरिक्त बैंक्वेट हॉल, लैंडस्केप्ड गार्डन, आधुनिक इनडोर-आउटडोर किड्स प्ले एरिया तथा विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन तैयार किया जाएगा। इसी दौरान 4 से 10 अक्टूबर तक आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी के श्रीमद्भागवत एवं भगवद्गीता प्रवचन का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय पहचान बनाने की तैयारी में रुंगटा समूह
आर. सी. रुंगटा समूह ने स्पष्ट किया कि पूरी परियोजना को सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) की अवधारणा पर विकसित किया जा रहा है। परिसर में औषधीय पौधे, देशी प्रजातियों के वृक्ष और हरित वातावरण को प्राथमिकता दी जाएगी। तीसरे चरण में करीब 45 लक्ज़री कमरे और पूर्ण रिसॉर्ट सुविधाएं विकसित की जाएंगी। समूह का लक्ष्य रामगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन, खेल, आतिथ्य और सामाजिक आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
रामगढ़ जिमखाना क्लब एंड रिसॉर्ट का भव्य रिलॉन्च, कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में आर. सी. रुंगटा समूह के मुख्य महाप्रबंधक (व्यवसाय विकास एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स) एस. चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट अफेयर्स) प्रकाश झा, एसोसिएट डायरेक्टर पल्लवी आनंद, जिमखाना क्लब प्राइवेट लिमिटेड के प्रशासक अरविंद सिंह सहित क्लब के सदस्य, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

