Katihar Mob Lynching: बाइक हादसे के बाद भीड़ का तांडव, चालक को पीट-पीटकर मार डाला
Katihar जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भीड़ तंत्र ने कानून को हाथ में लेकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बारसोई के Sudhani Police Station क्षेत्र अंतर्गत रहमानपुर गांव में बाइक के धक्के से एक किशोर खुसरो की मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक चालक सकरुद्दीन को पकड़ लिया और उसे बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। भीड़ का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने चालक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि मृतक किशोर और बाइक चालक दोनों एक ही गांव रहमानपुर के निवासी थे। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया है और गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
🔴 भीड़ बनी जल्लाद: कटिहार में हादसे के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव
Rahmanpur Village में एक मामूली सड़क हादसा देखते ही देखते खूनी घटना में बदल गया। किशोर खुसरो की बाइक से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई, जिससे गुस्साई भीड़ ने आरोपी चालक सकरुद्दीन को पकड़ लिया। भीड़ ने कानून को दरकिनार करते हुए उसे पोल से बांध दिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने एक बार फिर भीड़ तंत्र के खौफनाक चेहरे को उजागर कर दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। Katihar पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking
- बोकारो ट्रेजरी घोटाला: ₹1.06 करोड़ के खेल का खुलासा, SIT के एक्शन में अकाउंट सेक्शन का कर्मचारी गिरफ्तार
- Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े दंपति पर फायरिंग, सकरा में लूट के दौरान पति-पत्नी को मारी गोली
- Katihar Mob Lynching: सड़क हादसे के बाद सकरुद्दीन की पीट-पीटकर हत्या | Bihar Breaking News
- Navodaya School Dhanbad Tragedy: तालाब में डूबने से छात्र की मौत मचा बबाल
- Bokaro Master Data Scam: SP अकाउंट से 16 करोड़ का खेल,2175 कर्मचारियों की उम्र में छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा !
- Khalaari Crime Alert:: कोले स्टेशन के पास दंपति पर ताबड़तोड़ हमला, पत्नी की मौत – पति रिम्स रांची में गंभीर
- Katihar Murder Case: बैंगन के 2 Plants को लेकर रिश्तेदारों ने Woman की पीट-पीटकर हत्या
- Bokaro Murder Case: मायके जाने की जिद बनी मौत, Husband ने Wife को Axe से उतारा मौत के घाट
Monday, April 27

