📰 West Singhbhum district में मासूम गायब: आंगन से उठा ले गया अज्ञात, गांव से लेकर पुलिस तक अलर्ट मोड
कोल्हान प्रमंडल के पश्चिम सिंहभूम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खूंटपानी गांव के चार साल के मासूम निर्मल हेंब्रम को उसके ही घर के आंगन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना 24 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। उस वक्त बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था और उसकी मां रोजमर्रा के काम की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति आया और खाने का लालच देकर बच्चे को अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद जब मां की नजर आंगन पर पड़ी तो बेटा गायब था। मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और आसपास के खेतों, जंगलों व रास्तों में खोजबीन शुरू की गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना परिजनों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि राज्य के कई जिलों में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाहों और घटनाओं ने दहशत फैला रखी है। मासूम के लापता होने से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।
📰 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं: बच्चा चोरी या बहला-फुसलाकर ले जाने की साजिश? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
मासूम निर्मल हेंब्रम के लापता होने के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चा सचमुच चोरी हुआ है या किसी परिचित द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। Chaibasa के मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचकर परिवार से पूछताछ कर रहे हैं और गांव के लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं बच्चा आसपास के इलाके में भटक तो नहीं गया या किसी ने किसी गलत मंशा से उसे अपने साथ ले गया।
राज्य में पहले भी बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते कई जगहों पर निर्दोष लोगों की पिटाई तक हो चुकी है। ऐसे में पुलिस आम लोगों से अपील कर रही है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह मामला अब सिर्फ एक परिवार की चिंता नहीं बल्कि पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।
Breaking
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
- टांगीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी! कोटाम घाटी में मचा हड़कंप, दर्जनभर घायल
- हजारीबाग:बड़कागांव की अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा! चाल धंसने से एक की मौत, दो घायल !
Thursday, June 25

