🟥 “ग्राम सभा बनाम एनटीपीसी: चंदवा के एटे गांव में कंटेनर उतारते ही भड़का जनाक्रोश”
लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत एटे गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एनटीपीसी कंपनी के कर्मी कंटेनर और अन्य सामग्री उतारने गांव पहुंचे। बिना ग्राम सभा की अनुमति के कार्य शुरू करने की कोशिश को लेकर हजारों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और कंपनी कर्मियों को घेर लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि एनटीपीसी द्वारा बिना ग्राम सभा से लिखित अनुमति लिए जेसीबी और कंटेनर गांव में लाया गया, जो नियमों का उल्लंघन है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा की स्वीकृति के बिना गांव में कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा।स्थिति बिगड़ते देख चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कंपनी का वाहन वापस लौटते ही ग्रामीणों का आक्रोश भी शांत हुआ।दरअसल, एनटीपीसी द्वारा बनहरदी कोल ब्लॉक के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जा रही है, जिसका ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने चंदवा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मांग की है कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना एनटीपीसी द्वारा कोई भी कार्य न कराया जाए।
🟥 “जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा विवाद: एटे गांव में एनटीपीसी की एंट्री पर ग्रामीणों का पहरा”
लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के एटे गांव में एनटीपीसी की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कंपनी द्वारा बिना ग्राम सभा की अनुमति कंटेनर और मशीनरी उतारने का प्रयास किया गया, जिसका ग्रामीणों ने सामूहिक विरोध किया।
ग्रामीणों का कहना है कि बनहरदी कोल ब्लॉक के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है और कंपनी दबाव बनाकर काम शुरू करना चाहती है। इसे लेकर ग्रामीणों ने गांव में कंपनी के वाहनों को रोक दिया और विरोध जताया। सूचना मिलने पर चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि ग्राम सभा की अनुमति मिलने तक एनटीपीसी का कोई भी सामान गांव में नहीं उतरने दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
Breaking
- Westace VIP-Programm vs. Konkurrenzprogramme
- NV Casino Trustpilot und Bewertungsübersicht
- Zombillion Cashback on Losses: How It Really Works
- Spinboss Best Time to Place Pre-Match Bets
- How to Win on DuffSpin: Tips, Strategies, and Reality Check
- Bison Casino Reverse Withdrawal Policy and Why It Matters
- Kan je storten bij Casoola zonder verificatie?
- How to Report Bugs or Fraud to Wincrown
Monday, September 28

