गिरिडीह: पश्चिमी अफ्रीकी प्रान्त के नाइजर में झारखंड के पांच प्रवासी मजदूरों को अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इनमें गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोंदलो पंचायत के संजय महतो,फ़लजित महतो,राजू महतो ,चंद्रिका महतो और मुंडरो पंचायत के उत्तम महतो शामिल हैं.ये सभी कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे थे.प्रवासी मजदूर के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने केन्द्र सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर अगवा किए गए लोगों की रिहाई की मांग है। परिजन दामोदर कुमार महतो की माने तो बीते वर्षा 2024 मे वे लोग साउथ अफ्रीका मे नाइजीरिया काम करने गए थे उन्होंने अपने परिजनों से 25 अप्रैल को अंतिम बात की थी उसके बाद से उनका फोन नहीं लग रहा था उनके साथ काम करने वाले अन्य लोगों से जब संपर्क किया गया तो उनका कहना है की काम करने के दौरान कुछ लोग आए थे और उनको उठा कर ले गए है उन्हें भी नहीं पता की वे लोग कौन थे
