Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

विराट कोहली का ‘दोस्त’ बना पाकिस्तान का नया कोच, IPL से छाप चुका है करोड़ों रुपए

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा ऐलान किया है. पाकिस्तान की सीनियर टीम को नया हेड कोच मिल गया है. पीसीबी ने ये जिम्मेदारी एक ऐसे दिग्गज को दी है, जो आईपीएल में विराट कोहली के साथ काम कर चुका है. यानी उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ बतौर हेड कोच काम किया है. वह पाकिस्तान सुपर लीग 2025 खत्म होने के अगले दिन (26 मई) पाकिस्तान की टीम के साथ जुड़ जाएगा. फिलहाल वह पीसीएल में मौजूदा चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ है.

पाकिस्तान के नए हेड कोच का ऐलान

माइक हेसन को पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम का नया हेड कोच बनाया गया है. हेसन ने अकीब जावेद की जगह ली है, जो पांच महीने तक अंतरिम मुख्य कोच थे. उन्होंने गैरी कर्स्टन के अचानक इस्तीफा देने के बाद पदभार संभाला था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बारे में आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. 50 साल के माइक हेसन एक अनुभवी और सफल कोच माने जाते हैं. वह कई सालों तक न्यूजीलैंड की टीम के साथ काम कर चुके है. 2012 से 2018 तक वह न्यूजीलैंड की टीम के हेड कोच थे. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में भी काम किया.

माइक हेसन साल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ जुड़े थे. वह साल 2023 तक इस टीम का हिस्सा रहे. इस दौरान आरसीबी की टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, लेकिन वह भी टीम को पहला आईपीएल खिताब नहीं जीता सके. पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर हेसन के अनुबंध की अवधि का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया है. माइक हेसन को पाकिस्तान कोच के रूप में पहली चुनौती बांग्लादेश के खिलाफ मिलेगी, दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है.

मोहसिन नकवी ने कही ये बात

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने माइक हेसन की नियुक्ति पर कहा, ‘मुझे न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कोच माइक हेसन को पाकिस्तान की पुरुष टीम के व्हाइट-बॉल हेड कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. माइक अपने साथ इंटरनेशनल अनुभव का खजाना लेकर आए हैं और प्रतिस्पर्धी टीमों को विकसित करने का उनका एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है. हम पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल क्रिकेट के भविष्य को आकार देने में उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे हैं. टीम में आपका स्वागत है, माइक.’