कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का राइट हैंड मयंक सिंह अज़रबैजान से गिरफ्तार,जानिए कैसे झारखण्ड पुलिस ने विदेश मे छुपे गैंगस्टर को कैसे धर दबोच
झारखंड पुलिस ने पहली बार विदेश में छिपे गैंगस्टर को इंटरपोल की मदत से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार गैंगस्टर अमन साहू का राइट हैंड मयंक सिंह सिंह है जिसकी गिरफ्तारी अज़रबैजान से हुई है मयंक सिंह का ख़ौफ़ झारखण्ड के कोयलांचल मे किसी से छुपा नहीं है.अज़रबैजान से लाने के लिए राज्य सरकार से झारखंड पुलिस को मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं गैंगस्टर मयंक सिंह को लाने के मिशन में आने वाला खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। झारखंड पुलिस के लिए सर दर्द बने गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को लाने जल्द एटीएस के एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम अज़रबैजान जाएगी। मयंक की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.इसके साथ ही अन्य गैंगस्टर जो दूसरे देशों में छिपे हुए हैं। उन्हें भी लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। खासकर प्रिंस खान की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई तेज है।