📰 Garhwa district में मासूम की दर्दनाक हत्या: अपहरण के बाद खेत में फेंका गया शव, गांव में फैली सनसनी
झारखंड के गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओबरा गांव में तीन वर्षीय मासूम अनुराग उरांव की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बच्चे का शव उसके घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर अरहर के खेत में बोरे के अंदर मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक वृज कुमार और थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार बच्चे के शव के पास पैर के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या के बाद शव को वहां फेंका गया।
बताया जा रहा है कि बच्चा सोमवार शाम करीब चार बजे अपनी बुआ के साथ दुकान गया था और लौटते समय खेलते-खेलते गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला तो अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यह वारदात इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
📰 तांत्रिक क्रिया का शक या सोची-समझी साजिश? खोजी कुत्ते ने वार्ड पार्षद तक पहुंचाया सुराग
मासूम अनुराग उरांव की हत्या के मामले में जांच ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को बुलाया, जिसने घटनास्थल से सूंघते हुए ओबरा पंचायत के वार्ड नंबर-8 के वार्ड पार्षद ललन उरांव के घर तक पहुंचकर सबको हैरान कर दिया। इसके बाद पुलिस ने वार्ड पार्षद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ओमृतक के मामा राम प्रकाश कुमार का आरोप है कि आरोपी के घर के नीचे बड़े ड्रम, दौरा और कुछ संदिग्ध दवाएं रखी हुई थीं। इसी वजह से ग्रामीण इस घटना को तांत्रिक क्रिया से जोड़कर देख रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि वर्षों पहले भी इसी क्षेत्र में तांत्रिक शक के चलते एक दंपती की हत्या हो चुकी है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शव को बोरे में डालकर क्यों फेंका गया और बरसात के बाद भी बोरा सूखा कैसे पाया गया। इन तथ्यों से आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को बाद में खेत में लाकर फेंका गया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पूरे मामले से पर्दा उठाने की कोशिश में जुटी हुई है।
Breaking
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
- टांगीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी! कोटाम घाटी में मचा हड़कंप, दर्जनभर घायल
- हजारीबाग:बड़कागांव की अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा! चाल धंसने से एक की मौत, दो घायल !
Thursday, June 25

