रामगढ़ : भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीर को निः शुल्क 24 घंटे पीने का पानी मिल सके इसके लिए रामगढ़ रोटरी द्वारा एक अनोखा पहल की गई है जिसके तहत क्लब के सदस्य ने दुर्गा मंडप, चट्टी बाजार गर्मी वाटर कूलर लगाया है.रोटरी क्लब के दौरे पर निकले बिहार झारखंड 3250 के डिस्ट्रिक गवर्नर विपिन चचान ने फीता काट कर रोटरी वाटर कूलर का इनॉग्रेशन किया गया l डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा जगह के चुनाव मे सावधानी भर्ती गई है इसलिए बाजार मे मंदिर के समीप इसको लगाया गया है ताकि ज़्यदा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सके है रोटरी रामगढ़ सिटी के अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है की रोटरी असहाय और निर्धन लोगों को किसी न किसी माध्यम से रोजाना मदत कर पा रहे है. दुर्गा मंडप के अध्यक्ष राहुल मजूमदार एवं सचिव विक्रम प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष कौशिक सिंह उर्फ़ भीम, युधिष्ठिर सिंह ने रोटरी रामगढ़ सिटी के इस कार्य के लिए कलब के तमाम अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया l मौक़े पर सचिव सूरज अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन हरीश चौधरी एवं प्रकाश अग्रवाल, आदर्श चौधरी, उमेश राजगढ़िया, रोहित पंसारी, रूपेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, दीपक खड़ेलवल, भरत गोयल, विशाल अग्रवाल, मनोज मोदी, दीपक अग्रवाल आदि गणमान्य की उपस्थिति हुए
