Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

लिव – इन पार्टनर का गला घोंटकर मौत के घाट उतारने वाली महिला गिरफ्तार, हत्या के बाद शव के पास बैठी रही प्रेमिका

शहडोल सोशल मीडिया के ज़रिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत दिल दहला देने वाला साबित हुआ, शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्राम सिंह सफाई मोहल्ले की लिव इन रिलेशनशिप में रहनी वाली एक प्रेमिका महिला ने अपने प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसे शहडोल जिले की धनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहडोल के धनपुरी थाना क्षेत्र के संग्राम सिंह सफाई मोहल्ले में रहने वाला सुरेश और राधा बाई कुछ साल पहले फेसबुक पर मिले थे, दोनों की बातचीत दोस्ती में बदली और फिर प्रेम रिश्ते में गहराई आने के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

इस दौरान दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन झगड़े और कहासुनी होती रहती थी, रिश्ते में बढ़ती कड़वाहट और आपसी अविश्वास के चलते हालात और बिगड़ते चले गए, घटना वाली रात युवक ने प्रेमिका से शराब पीने के लिए दो बार पैसा मांगे और शराब पी कर आगया, इसके बाद सोने के लिए चला गया, फिर  दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ, जिसके बाद राधा ने गुस्से में आकर सुरेश का गला घोंट दिया।

जिससे सुरेश की मौत हो गई, मौत के बाद रात भर शव के पास प्रेमिका बैठी पुलिस का इंतजार करती रही, घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, पड़ोसियों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, आरोपी राधा बाई को धनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।