Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही; रामबन में 3 की मौत, स्कूल-कॉलेज कल रहेंगे बंद

जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर भूस्खलन के बाद रविवार को रामबन जिले में बारिश के बाद बादल फटने से बाढ़ आ गई. इस आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है. वहीं बाढ़ के कारण 100 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. रामबन जिले में भारी बारिश से सबसे ज्यादा धर्म कुंड गांव प्रभावित हुआ. हालात को देखते हुए जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों को कल बंद रखने का आदेश दिया गया है.

वहीं, प्रशासन लगातार रामबन में ऑपरेशन चला रहा है. टीवी9 से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा, ‘केवल रामबन ही नहीं, हम रामबन पहुंच चुके हैं लेकिन बनिहाल में भी हालात ऐसे ही हैं, रियासी में भी कई इलाके हैं जो इस आपदा से प्रभावित हुए हैं.’ उन्होंने लोगों से अपील की है कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं. उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, जो भी नुकसान हुआ है, सरकार पूरी मदद करेगी.

जम्मू-श्रीनगर NH बंद, लोगों के घर में घुसा पानी

रामबन जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है, कई दुकानें तबाह हो गई हैं. लोग इसको लेकर चिंतित हैं. सड़कें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं. रामबन एसएसपी कुलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद है. कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है और लगातार बारिश हो रही है. हम बचाव अभियान पर नजर रख रहे हैं. एनडीआरएफ एसडीआरएफ जम्मू कश्मीर पुलिस लगातार लोगों की मदद के लिए काम कर रही है.

आम लोग भी हमारे साथ काम कर रहे हैं- SSP

रामबन एसएसपी कुलबीर सिंह ने कहा, ‘पुलिस प्रशासन, नागरिक प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सिविल क्यूआरटी यहां मौजूद हैं. आम लोग भी हमारे साथ काम कर रहे हैं. अब फिर से बारिश शुरू हो गई है, जिससे हमारे बहाली के काम में बाधा आ रही है लेकिन अगर सुबह तक मौसम ठीक रहा तो हम इसमें तेजी लाएंगे.’ मौसम विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर के अधिकांश जिलों में अगले 6-8 घंटे के लिए तेज तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.