Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री छात्र परिवहन सुरक्षा योजना का बढ़ेगा दायरा, इन 2 जिलों में बनाए जाएंगे सुपर-100 केंद्र इस शहर में लगेंगे 1100 स्मार्ट कैमरे, सफाई सीवरेज और पानी सप्लाई पर रहेगी नजर पानीपत में तेज रफ्तार कैंटर ने महिला को कुचला, आरोपी मौके से फरार महाकाल मंदिर में चढ़ाया चांदी का भव्य द्वार, कोलकाता की श्रद्धालु का अनुपम दान कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कार पलटी, राहुल गांधी की रैली से लौटते समय 4 घायल, अस्पताल में इलाज जारी सालगिरह पर उजड़ गया हंसता खेलता परिवार...सेल्फी ले रही महिला का फिसला पैर...नदी में गिरने से मौत स्कूलों में टीचर्स के लिए सख्त नियम! रोज DEO को देनी होगी रिपोर्ट कमरे में पलंग के नीचे छिपकर बेटी को कपड़े बदलते देख रहा था ‘पिता’, मां ने रंगे हाथों पकड़ा ट्रक की टक्कर से उछलकर नर्मदा में गिरी कार...खौफनाक हादसे से मची चीख पुकार बीजेपी के वरिष्ठ नेता की हालत गंभीर, एयरलिफ्ट कर भोपाल भेजे गए

तेज आंधी और बारिश के बीच सवारियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को तूफान और बारिश के बीच एक यात्री बस पलटने से कई यात्री घायल हो गये। बस में 40 यात्री सवार थे। घायलों का इलाज जारी है। गरियाबंद जिले के उरमाल क्षेत्र में कल तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और सड़कों पर दौड़ती एक यात्री बस अचानक हवा में लहराई इसके बाद सड़क से उतरी और पलट गई। ओडिशा के खरियार से झरिगांव जा रही यह बस जब हादसे का शिकार हुई। तब उसमें करीब 40 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार, जब बस उरमाल के पास एक मोड़ पर मुड़ रही थी। तेज तूफान और बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी, जिससे चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बस पलटी खा गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 5 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें तुरंत उरमाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।