Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

पुलिस कमिश्नर के तबादले पर विधायक के घर जश्न, ढोल की थाप पर थिरके समर्थक

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को कई IPS अफसरों का ट्रांसफर किया. इनमें गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा भी शामिल हैं. उनके तबादले से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के घर पर जश्न का माहौल है. उनके समर्थकों ने ढोल पर जमकर डांस किया. आईपीएस अजय मिश्रा और विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बीच कुछ समय से टकराव चल रहा था. बीजेपी विधायक ने कमिश्नर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था.

आईपीएस अजय मिश्रा को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है. उनपर भारतीय जनता पार्टी के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. 20 मार्च को बिना अनुमति कलश यात्रा निकालने पर पुलिस और विधायक के बीच धक्का-मुक्की हुई थी. कलश यात्रा को रोकने पर विधायक की पुलिस से हाथापाई हो गई, इस बीच विधायक के कपड़े फट गए. मामले बढ़ने पर उन्होंने यूपी के मुख्य सचिव और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को खुले मंच से चुनौती दे दी थी.

विधायक के घर जमकर थिरके समर्थक

बुधवार सुबह जब बीजेपी विधायक नंदकिशोर के समर्थकों को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर की सूचना मिली तो वह विधायक के घर इकट्ठा हो गए. इस बीच उन्होंने जमकर ढोल बजाए और डांस किया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें समर्थको खुशी में झूमते दिख रहे हैं. एक समर्थक तो अर्धनग्न होकर नाचता दिख रहा है. वीडियो में विधायक नंदकिशोर भी दिख रहे हैं. वह लोगों को माला पहनाते नजर आ रहे हैं.

लगाए थे कई आरोप

मूल रूप से बलिया के रहने वाले आईपीएस अजय कुमार मिश्रा 2003 बीच के अधिकारी हैं. 2022 में वह गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बनाए गए. कलश यात्रा के दौरान पुलिस और बीजेपी विधायक के बीच हुए टकराव के बाद विधायक उनके खिलाफ अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे. उनका आरोप था कि षड्यंत्र के तहत बड़े अधिकारी के इशारे पर पुलिस कलश यात्रा पर पथराव कराना चाहती थी. उस की आड़ में पुलिस विधायक का एनकाउंटर कराना चाहती थी.