Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांस्टेबल भर्ती विवाद: गृहमंत्री ने क्यू आर कोड किया जारी, कहा - यहां से मिलेगी आपको सारी जानकारी धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले भिलाई में ध्वज पताका फहराई गई, 25 दिसंबर से होगी कथा बीजापुर में छात्रावास में रहे रहे 2 बच्चों की इलाज के दौरान मौत, पहली घटना आवापल्ली पोटाकेबिन की दूस... छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्कैम पर बनी हिंदी फिल्म 'मानव मार्केट', अलग-अलग लोकेशन में हुई शूटिंग, रिलीज ड... दुर्ग के धमधा में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, मुक्तांजलि वाहन नहीं मिलने से भड़का परिजनों का आक्रो... बीजापुर के ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या, मोबाइल टावर की मांग एबीवीपी प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां शुरु, तीन दिवसीय होगा कार्यक्रम, डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे शा... छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बिहार से बहार है, जेपी नड्डा के बाद नितिन नबीन दूसरे प्रदेश प्रभारी जो बने रा... अमृतसर वासियों को एडिशनल कमिश्नर ने लगाई फटकार, अब किया ये काम तो खैर नहीं अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर Encounter, फिरौती गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक – CM विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके आदर्शों पर चलें, और एक समावेशी, समतामूलक और न्यायप्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।