Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली को 'गैस चैंबर' बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों क... मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 'फंड खत्म, तो अधिकार खत्म', कहा- यह राज्यों और मजदूरों के... राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- 'यह लोकतंत्र के लिए घातक', जानें क्या... 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि...

कंगना रनौत मनोरंजन का साधन, डायलॉग बोलना उनकी आदत… मंत्री हर्षवर्धन चौहान का हमला

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत बिजली बिल को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रही हैं. हिमाचल में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पलटवार किया है और कंगना को मनोरंजन का साधन करार दिया है. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं.

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कंगना कलाकार हैं और राजनीतिक मंचों पर अभी भी कलाकार वाली भूमिका निभा रही हैं. वह एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं है. उन्हें राजनीति सीखने की जरूरत है. अभी भो वो डायलॉग हो बोलती हैं.

कंगना रणौत का बिजली बिल एक लाख रुपए आने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने 3 महीने से बिल नहीं चुकाया था. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार को भेड़िए की संज्ञा देकर वह केवल सनसनी फैलाना चाहती हैं. हर्षवर्धन ने कंगना को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें एक सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहिए.

कंगना के आरोप से गरमाई सियासत

बता दें कि कंगना रनौत के बयान के बाद राज्य की सियासत गरमा गई थी. कंगना रनौत ने सरकार पर बिजली बिल को लेकर हमला बोला था. उसे लेकर मंत्रियों ने भी कंगना पर पलटवार शुरू कर दिया है. उसेक बाद कंगना के आरोप को लेकर हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड ने भी सफाई दी थी. बोर्ड ने साफ कहा कि कंगना को बकाये बिल दिए गये हैं, जिनका भुगतान उन्होंने नहीं किया है.

कंगना के आरोप पर बिजली बोर्ड ने दी थी सफाई

भाजपा सांसद कंगना रनौत के बिजली बिल को लेकर लगाए गए आरोप के बाद हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड ने सफाई दी थी. हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड केप्रबंध निदेशक संदीप कुमार कहा था कि कंगना रनौत का बिजली बिल का बकाया है. यह राशि केवल एक महीने कृे बिल नहीं है, बल्कि बकाया राशि को मिलाकर है.

उन्होंने कहा किकंगना रनौत की ओर से नवंबर और दिसंबर के बिल का भुगतान जनवरी में किया गया था. उसके बाद जनवरी और फरवरी माह के बिल का भुगतान नहीं किया गया था.