Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

पंजाब कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी

पंजाब सरकार ने आज अहम बैठक की है। यह बैठक मुख्यमंत्री सी.एम. मान की अध्यक्षता में सरकारी आवास में हुई है जिसमें कई कैबिनेट मंत्रियों सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलें लिए गए हैं जिसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है।

कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि बैठक में मेडिकल टीचग स्टाफ को लेकर अहम फैसला लिया गया है। मेडिकल टीचिंग स्टाफ की रिटायरमेंट आयु में वृद्धि की गई है। उनकी आयु 62 से बढ़ाकर 65 साल की गई है। इसी तरह विशेषज्ञ डॉक्टरों की आयु में भी बढ़ोतरी हुई है। उनकी उम्र में 7 साल बढ़ा दी है। पहले उनकी रिटायरमेंट आयु 58 साल थी अब 65 वर्ष कर दी गई है। इसी तरह सरकारी वकीलों को आरक्षण नीति की मंजूरी मिली है। वहीं बैठक में ए.जी. दफ्तर में भी आरक्षण नीति को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट मंत्री चीमा ने बताया कि ए.जी. दफ्तर में 58 पद आरक्षित रखे जाएंगे।