Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

रेत के नीचे दबी लाश के हत्यारों तक पहुंची पुलिस, दोस्त ही निकले कातिल

बालोद : बालोद में गुरुवार को नदी के बीच रेत के नीचे एक युवक का लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। ऐसे में सवाल ये था कि लाश किसकी की और हत्यारा कौन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। जांच में पता चला कि हाल ही में गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव से एक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

तांदुला नदी के पास बैठक कर चार दोस्तों ने शराब पी। इस दौरान यशवंत नेताम को ज्यादा नशा हो गया और वह अपने दोस्तों के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया और तीन दोस्तों ने मिलकर 24 साल के यशवंत नेताम को लकड़ी और पत्थर से पीट-पीटकर हत्या मार डाला। 6 अप्रैल को देर शाम आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। उसी दिन मृतक के परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों ने 6 अप्रैल को हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए रेत के नीचे दफना दिया फिर 8 अप्रैल को दोबारा उसी जगह जाकर लाश को बाहर निकाला और सबूत मिटाने के उद्देश्य से लाश को पालीथीन में लपेट कर दूसरे जगह गड्ढे में दफन कर दिया।

इधर गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मृतक के साथियों से पूछताछ शुरू की जिसके बाद मृतक के साथियों ने ही सारे राज उगल दिए और खुद पुलिस को घटना स्थल लेकर गए। जहां उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया।