Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जमशेदपुर सेक्स रैकेट खुलासा: उलीडीह ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चार महिलाएं गिरफ्तार मोटर पंप चोरी के शक में मौत: क्या रांची का यही न्याय है? खूँटी में मशाल जुलूस: आदिवासी समाज ने सोमा मुंडा हत्याकांड पर आवाज उठाई” Manika Four Lane Road Dispute: सर्विस रोड की मांग पर दलित परिवारों पर केस, राजनीति गरमाई "स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पीएम मोदी बोले- 'युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल... AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: 'गरीबों का मकान तोड़ने के लिए जनता ने नहीं दिया वोट', मेयर रेखा गुप्ता क... BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया 'शिखर पुरुष'! नितिन नबीन की ताजपोशी तय, जानें चु... "इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों प... बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वा... गूगल मैप के 'धोखे' वाली जगह पर अब बनेगा ₹140 करोड़ का पुल! बरेली हादसे से सबक लेकर सरकार का बड़ा फैस...

प्रयागराज में दरगाह पर झंडा फहराने वाला CM की जाति का… अखिलेश यादव का योगी पर हमला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रामनवमी पर महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं के ऊपर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सालार मसूद गाजी की दरगाह पर भगवा झंडे फहराया है. हालांकि पुलिस के पहुंचते ही कार्यकर्ता वहां से भाग निकले. अब इस मामले पर सियासी तूफान खड़ा हो गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार इस तरह की चीजें करवाकर मुख्य मुद्दों से भटका रही है.

अखिलेश यादव ने कहा कि झंडा फहराने वाला सीएम की जाति का है. उसको सरकार, पुलिस, एसपी, कमिश्नर कोई कुछ नहीं बोलेगा. मुख्यमंत्री के इशारे पर सब कुछ किया जा रहा है. सरकार अपनी नाकामी छुपा रहा है. सरकार ऐसी घटनाएं को करवा कर मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही है.

प्रयागराज से करीब 40 किलो मीटर दूर है दरगाह

दरअसल, रामनवमी के दिन कुछ युवकों ने गाजी मियां की दरगाह पर जमकर हंगामा किया था. बताया जा रहा है कि जुलूस की शक्ल में कुछ युवक दरगाह पहुंचे और उन्होंने गाजी मियां की दरगाह के गेट पर चढ़कर धार्मिक नारे लगाते हुए भगवा झंडा फहराया. इस मामले की शिकायत तुरंत पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसे महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच से जुड़े कार्यकर्ता नहीं मिले. ये दरगाह प्रयागराज से करीब 40 किलो मीटर दूर है.

बताया जा रहा है कि सभी कार्यकर्ताओं ने दरगाह हटाने के लिए प्रदर्शन किया और जय श्री राम के नारे लगाए. उनके ऐसा करने से स्थानीय लोगों में डर बैठ गया. इस मसले को लेकर डीसीपी कुलदीप गुनावत कहना था इस घटना के वीडियो की जांच करवाई जा रही है. इससे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सभी कथित आरोपियों की तलाश की जा रही है.

दरगाह में होती है मां शीतला की भी पूजा

इस बवाल के दूसरे दिन दरगाह के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है ताकि किसी तरह का माहौल खराब न हो. दरगाह से जुड़े लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि गाजी मियां की दरगाह में मां शीतला की भी पूजा की जाती हैं , जिसकी वजह से काफी हिन्दू भी इस दरगाह में आते हैं.