Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बीजापुर में छात्रावास में रहे रहे 2 बच्चों की इलाज के दौरान मौत, पहली घटना आवापल्ली पोटाकेबिन की दूस... छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्कैम पर बनी हिंदी फिल्म 'मानव मार्केट', अलग-अलग लोकेशन में हुई शूटिंग, रिलीज ड... दुर्ग के धमधा में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, मुक्तांजलि वाहन नहीं मिलने से भड़का परिजनों का आक्रो... बीजापुर के ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या, मोबाइल टावर की मांग एबीवीपी प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां शुरु, तीन दिवसीय होगा कार्यक्रम, डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे शा... छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बिहार से बहार है, जेपी नड्डा के बाद नितिन नबीन दूसरे प्रदेश प्रभारी जो बने रा... अमृतसर वासियों को एडिशनल कमिश्नर ने लगाई फटकार, अब किया ये काम तो खैर नहीं अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर Encounter, फिरौती गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में काम बंद! वकीलों ने कर दी हड़ताल... पढ़ें पूरी खबर पंजाब के वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी! चिंताभरी खबर आई सामने

भगवान राधा-कृष्ण की रंगोली पैर से बिगाड़ने वाले सहायक प्राध्यापक जुजेर पर एफआईआर

देवास। अंचल के कन्नौद के शासकीय महाविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों उकेरी गई भगवान राधा-कृष्ण की आकृति वाली रंगोली को पैर से बिगाड़ने के मामले में सहायक प्राध्यापक पर जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक जुजेर अली रंगवाला द्वारा रंगोली को पैर से बिगाड़ने का एक वीडियाे सोशल मीडियो पर वायरल हुआ था। इस मामले में भोपाल तक शिकायत हुई थी जिस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।

  • कन्नौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में शिकायती आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू की गई।
  • प्रभारी प्राचार्य द्वारा उनके स्तर से की गई जांच में घटनास्थल उनके कॉलेज का ही होना पाया गया।
  • इसके बाद उनके आवदेन के आधार पर आरोपित सहायक प्राध्यापक पर दो दिन पहले भारतीय न्याय संहिता की धारा 298, 196 के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज प्रबंधन व पुलिस को आवेदन दिया गया है।
  • इसमें सहायक प्राध्यापक पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही तत्काल निलंबन की मांग की गई है।

    मामले में हुई एफआईआर व अन्य जानकारी वरिष्ठ स्तर पर भेज दी गई है, आगामी कार्रवाई वहीं से होगी। घटना कब की है, यह मुझे नहीं पता है।

    प्रेमपाल गंगवार, प्रभारी प्राचार्य कन्नौद महाविद्यालय।