Sunday, June 28

हिमाचल प्रदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

जम्मू कश्मीर के डोडा में 22 जनवरी को ऑपरेशन पर जाने के दौरान जवानों का सैन्य वाहन 200 फिट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए. इन शहीद जवानों में एक झारखंड के रांची के वीर सपूत अजय लकड़ा भी शामिल थे. रांची के तिरिल बस्ती के लाबेद गांव … Read more

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में कुदरत ने कहर बरपाया है. थुरल के पास स्थित बछवाई गरडेर गांव में अचानक ज़मीन धंस गई. देखते ही देखते 13 मकान पूरी तरह जमींदोज़ हो गए. हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है और राहत व बचाव कार्य का ज़िम्मा सेना ने संभाल लिया है. ग्रामीणों के अनुसार, 15 सितंबर की रात अचानक तेज़ बारिश हुई. बारिश थमने के कुछ समय बाद ज़मीन धीरे-धीरे खिसकने लगी. शुरुआत में लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है, लेकिन देखते ही देखते ज़मीन धंसने की गति तेज़ […]

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बादल फटा है. किन्नौर के निचार में बादल फटने से तबाही मच गई. पानी के तेज बहाव ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. इलाके के कुछ मकानों को भी भारी क्षति पहुंची है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. खतरा भांपकर ग्रामीण अपने घरों से निकलकर नज़दीकी जंगल की ओर भाग गए और वहां शरण लेकर जान बचाई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात के समय अचानक बादल फटा और कुछ ही देर में नाले व जलस्रोत उफान पर आ गए. पानी और […]

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पहाड़ों पर आफत की बारिश आई है. मंडी जिले में मूसलधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. पिछले 24 घंटों से जारी तेज बारिश ने नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ा दिया है. निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में देर रात भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने तीन जिंदगियां लील लीं. मृतकों में दो महिलाएं और आठ माह का मासूम बच्चा शामिल हैं. उपमंडल अधिकारी सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि लगातार बारिश के चलते इलाके में कई जगह भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने की सूचना मिल रही है. प्रशासन द्वारा प्रभावित […]

जम्मू-कश्मीर सरकार ने 100 से अधिक ऐसे सोशल मीडिया हैंडल्स पर प्रतिबंध लगाया है, जो डोडा और किश्तवाड़ जिलों में शांति भंग करने की कोशिश में लगे थे. खास बात ये है कि इनमें से कुछ पाकिस्तान के भी है. इससे साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज वहीं आ रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए से जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक ये सोशल मीडिया अकाउंट आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को लेकर युवाओं को भड़काने की कोशिश कर […]

श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त जाते हैं. ऐसे में भक्तों को मायूस कर देने वाली एक खबर आई है. आज की यात्रा एक बार फिर अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रात करीब आठ बजे यात्रा स्थगित करने की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी. यात्रा को स्थगित करने की प्रमुख वजह मौसम, भवन और रास्तों में हो रही लगातार बारिश बताई जा रही है. श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, जय माता दी. लगातार बारिश के कारण […]

जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा पिछले 17 दिनों से बंद पड़ी है. लेकिन अब श्रद्धालु एक बार फिर माता के दरबार में हाजिरी लगा सकेंगे. 14 सितंबर से फिर से यात्रा शुरू होने जा रही है. लंबे इंतजार के बाद भक्तों में उम्मीद जगी है कि अब उन्हें माता रानी के दर्शन का अवसर मिल सकेगा. 26 अगस्त को भारी बारिश के चलते त्रिकुटा पहाड़ियों पर बड़ा भूस्खलन हुआ था. इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे. हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत वैष्णो […]