oधर्मेंद्र पटेल । दैनिक स्टेट
एसपी मुकेश कुमार लूणायत का बड़ा एक्शन, हाफ एनकाउंटर में प्रिंस खान गैंग का शूटर ढेर नहीं, पैर में गोली मारकर दबोचा
रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लूणायत के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य शिवराज उर्फ शिव को हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटा शिवराज किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। भुरकुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। घायल अपराधी को पहले रामगढ़ सदर अस्पताल और फिर रांची रिम्स रेफर किया गया। एसपी लूणायत ने बताया कि आरोपी के पास से दो लोडेड हथियार, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई को प्रिंस खान गैंग के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है और पुलिस अब उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।
पाकिस्तान बैठा सरगना, झारखंड में पुलिस का वार… रामगढ़ में प्रिंस खान गैंग के शूटर का हाफ एनकाउंटर
झारखंड में रंगदारी और गैंगवार का पर्याय बन चुके प्रिंस खान गैंग पर रामगढ़ पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। भुरकुंडा थाना क्षेत्र के रीवर साइड केंद्रीय विद्यालय के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में गैंग का सक्रिय सदस्य शिवराज उर्फ शिवराज राम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लूणायत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद घायल अपराधी को पहले रामगढ़ सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया। पुलिस ने मौके से दो लोडेड हथियार, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को झारखंड में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस को देखते ही बरसाईं गोलियां, जवाब में चली गोली… एसपी की रणनीति ने बिगाड़ दिया पूरा खेल
रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लूणायत ने बताया कि हाल ही में जेल से छूटा शिवराज उर्फ शिव लगातार संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। धनबाद और रांची पुलिस से भी इनपुट मिला था कि वह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही शिवराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने संयम और सतर्कता दिखाते हुए किसी निर्दोष को नुकसान नहीं होने दिया।
सुशील श्रीवास्तव से राहुल गैंग और फिर प्रिंस खान तक… अपराध की दुनिया में बदलता रहा शिवराज का ठिकाना
पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवराज का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। वह पहले कुख्यात सुशील श्रीवास्तव-राहुल गैंग से जुड़ा रहा और बाद में धनबाद के चर्चित गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क का सक्रिय सदस्य बन गया। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से गैंग को सक्रिय करने और रामगढ़-धनबाद बेल्ट में अपराध का नया नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश में था। उसके साथ गिरफ्तार दूसरे आरोपी से भी हथियार और करीब 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विधायक से कारोबारी तक धमकी, अब गैंग पर शिकंजा… क्या प्रिंस खान की उलटी गिनती शुरू?
पिछले कई महीनों से झारखंड पुलिस लगातार प्रिंस खान गैंग के खिलाफ अभियान चला रही है। धनबाद में गैंग के कई सदस्यों की गिरफ्तारी, संपत्ति की कुर्की-जब्ती और प्रिंस खान को भगोड़ा घोषित किए जाने जैसी कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। हाल के दिनों में धनबाद के एक विधायक और रांची के एक व्यवसायी को धमकी मिलने के बाद पुलिस की निगरानी और तेज कर दी गई थी। माना जा रहा है कि रामगढ़ में हुई यह मुठभेड़ उसी अभियान की अहम कड़ी है। पुलिस का साफ संदेश है कि चाहे गैंग का संचालन विदेश से हो या देश के भीतर से, कानून का शिकंजा लगातार कसता जाएगा और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी।

