🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो —
“न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी में सब्सक्राइबर दिला दो भाई!”
देश की राजनीति में एक नई क्रांति आई है। न मशाल जुलूस, न धरना-प्रदर्शन, न जनसभा — बस एक स्क्रीन, एक रिंग लाइट, और एक ऐतिहासिक नारा: “भाइयो और बहनो, देश बर्बाद हो रहा है… और हाँ, पहले Like करो, Subscribe करो, Bell Icon दबाओ!” 🔔 जी हाँ, सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) का उदय हो चुका है — एक ऐसी पार्टी जो हर समस्या पर Reel बनाती है, हर मुद्दे पर Thread डालती है, और हर संकट को Monetization का मौका समझती है।
🧐 विशेषज्ञों की राय — असली मुद्दा क्या है?
कुछ राजनीतिक विश्लेषको मानना है कि “यह एक नई प्रजाति है — Digital Neta। इनका चुनाव क्षेत्र YouTube है, इनके मतदाता Subscribers हैं, और इनकी सरकार AdSense Revenue पर चलती है। संविधान ने इन्हें अभिव्यक्ति की आज़ादी दी — इन्होंने उसे Monetize कर लिया! “जब कोई नेता कहे — ‘देश खतरे में है, Subscribe करो’ — तो समझ लो खतरा देश को नहीं, उनके Channel की Reach को है!” 📉➡️📈
🪳 CJP का संविधान — पार्टी के 5 मूल सिद्धांत:
सोशल मीडिया में जिस तरह से यह पार्टी ट्रेंड का रही है उससे यही लगता है कि CJP के पाँच स्तंभ हैं —
- पहला सिद्धांत — हर समस्या पहले Thumbnail बनेगी, फिर समाधान (अगर Views आए तो)
- दूसरा सिद्धांत — जनसभा से ज़्यादा ज़रूरी है Instagram Story
- तीसरा सिद्धांत — धरने पर जाओ तभी जब Camerman साथ हो
- चौथा सिद्धांत — पार्टी फंड = YouTube AdSense + Super Chat + Brand Deals 💰
- पाँचवाँ सिद्धांत — जनता से जुड़ाव का अर्थ है — “Tag करो, Share करो, Viral करो”
📊 पार्टी का रिपोर्ट कार्ड — जनता की अदालत में पेश है!
| मुद्दा | जमीनी कार्रवाई | सोशल मीडिया गतिविधि |
|---|---|---|
| बेरोज़गारी | 0 धरने | 47 Reels, 3 Podcasts |
| महंगाई | 0 मार्च | 89 Tweets, 2 YouTube Shorts |
| किसान संकट | 0 गाँव दौरे | 1 Viral Video (15M Views 🎉) |
| बाढ़ राहत | 0 कैंप | 1 Instagram Live (Donation Link सहित) |
| सब्सक्राइबर अभियान | पूरे देश में सक्रिय ✅ | 24×7 चालू ✅ |

