रामगढ़ एसपी का बड़ा एक्शन प्लान, क्राइम मीटिंग में थानेदारों को मिला सख्त टास्क
रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की। बैठक में पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने अप्रैल माह के विशेष और अविशेष कांडों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए मई माह में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य दिया। हत्या, लूट, छिनतई और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। बैठक के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को साफ संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।
पोक्सो से लेकर आईटी एक्ट तक सख्ती, 60 दिन में केस निपटाने का अल्टीमेटम
अपराध गोष्ठी में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बलात्कार और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर 60 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा आईटी एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और न्यायालय से प्राप्त लंबित परिवादों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि डायल-112 पर आने वाली शिकायतों पर 10 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें। ई-साक्ष्य एप, CCTNS और फोरेंसिक जांच के बेहतर उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में कहा गया कि सात वर्ष से अधिक सजा वाले मामलों में वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल साक्ष्य का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। पुलिस मुख्यालय अब हर थाने की कार्यशैली और निष्पादन क्षमता की नियमित मॉनिटरिंग करेगा।
अवैध खनन और अपराधियों पर चलेगा अभियान, जेल से निकले बदमाशों पर भी नजर
रामगढ़ पुलिस ने जिले में सक्रिय अपराधियों, अवैध खनन माफिया और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने सभी थाना प्रभारियों को जेल से बाहर आए अपराधियों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। संगठित आपराधिक गिरोहों की सूची तैयार कर आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। गैर तामिला वारंट, स्थायी वारंट और फरार अपराधियों की अद्यतन सूची बनाकर योजनाबद्ध कार्रवाई का आदेश भी दिया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान, वाहन चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाने और अवैध शराब व खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए गए।
Breaking
- Spin Granny: Donde las Sesiones Cortas y de Alta‑Intensidad en Slots Encuentran Grandes Ganancias
- Magyar Online Casino a legjobb slot játékokkal 2026-ben
- Bet On Red: Rýchla hra, veľké výhry – ultimátna vysokovýkonná skúsenosť so slotmi a stolnými hrami
- Hyperino Casino Review: Das schnelllebige Slot-Paradies für schnelle Gewinne
- Manga Casino: Duik in Anime‑Themed Slots & Snel‑Pace Winsten
- VegasHero casino online: registratie stappen en tips voor Nederlandse spelers
- Play regal Casino : L’Expérience Ultime de Slots Quick‑Hit
- VegasHero Nederland: wat je moet weten
Thursday, August 27

