महाराष्ट्र

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से लापता हुई 20 साल की लॉ स्टूडेंट श्रेया नरेंद्रपति का शव पुलिस ने लोनावला के टाइगर पॉइंट क्षेत्र से बरामद किया है. श्रेया करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरी हुई थी, जिसे ड्रोन और विशेष रेस्क्यू टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. जानकारी के … Read more

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से महिला द्वारा 23 सालों तक खुद को भारतीय सेना का कैप्टन बताने का फर्जीवाड़ा सामने आया है. मामले में दौलताबाद पुलिस और पुणे स्थित साउदर्न कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई की और महिला के फर्जीवाड़े का खुलासा किया. महिला की पहचान रुचिका अजीत जैन के नाम से हुई है. वो दौलताबाद के धरमपुर की रहने वाली वाली है. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला के घर छापेमारी की. इस दौरान इसके घर से कई सेना की वर्दियां, नेमप्लेट, नकली पहचान पत्र, मेडल, सैनिकों की तस्वीरें और कई संगठनों से मिले सम्मान […]

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज में कुंभ मेले की अव्यवस्थाओं पर बात की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ में हुई अव्यवस्थाओं का जिम्मेदार मुझे ठहराया. गडकरी ने कहा कि सीएम ने मुझसे कहा कि प्रयागराज का ये हाल आपकी वजह से हुआ है क्योंकि आपने रोड इतनी अच्छी बना दी है कि सब लोग कुंभ मेले में कार से आ गए और इस तरह की अव्यवस्था उत्पन्न हो गई. बता दें कि प्रयागराज में इसी साल जनवरी में कुंभ मेले में लाखों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए. […]

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस को फटकार लगाई है. पुलिस को यह फटकार साल 2023 के मारपीट के एक मामले की जांच ना करने पर लगाई गई है. कोर्ट ने कहा, पुलिस की वर्दी पहनने के बाद व्यक्ति को धर्म और जाति सहित सभी तरह के पूर्वाग्रहों से ऊपर उठना चाहिए और कानून के अनुसार कर्तव्य निभाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के गृह सचिव को निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की एक SIT गठित कर जांच कराए. कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने […]

शिवसेना प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे की दशहरा रैली इस साल भी शिवाजी पार्क में होगी. 2 अक्टूबर को होने वाली इस रैली के लिए नगर निगम ने अनुमति दे दी है. इसलिए, इस रैली की तैयारियां जल्द ही शुरू हो जाएंगी. नगर निगम ने कुल 25 शर्तों के साथ इस रैली की अनुमति दी है. इनमें से 16वीं शर्त ने ठाकरे गुट की चिंताएं बढ़ा दी हैं. शिवसेना की ओर से हर साल दशहरा के अवसर पर शिवाजी पार्क में रैली का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार रैली को लेकर निगम ने कुछ शर्तें लगाई हैं. आखिर […]

महाराष्ट्र के नासिक जिले से बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 40 साल का पिता अपनी ही 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करता आ रहा था. इतना ही नहीं, पिता की इस घिनौनी करतूत से नाबालिग गर्भवती हो गई. बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद ये पूरी घटना सामने आई. घटना जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर की बताई जा रही है. इस घटना ने हर तरफ हड़कंप मचा दिया है. गंगापुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है. आरोपी मूल रूप से बिहार का […]

मुंबई के विक्रोली (प.) इलाके में स्थित पार्क साइट के उपाध्याय हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले नीरज उपाध्याय के घर पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अज्ञात व्यक्तियों ने उपाध्याय के घर के बाहर लगे पर्दे को जलाने की कोशिश की. इसके साथ ही, घर की सीढ़ियों पर “सिर तन से जुदा” लिखा हुआ एक पोस्टर भी लगा मिला है. जिससे परिवार और स्थानीय लोगों में काफी दहशत फैल गई है. इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू […]