Sunday, April 19

व्यापार

एंथ्रोपिक के वर्कप्लेस प्रोडक्टिविटी टूल्स के लॉन्च के बाद भारत की दिग्गज IT कंपनियां जैसे इंफोसिस, विप्रो, HCL टेक, TCS के शेयरों में आज…

Read More

इजराइल-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. शुक्रवार को सोने की कीमतों में तीसरे दिन भी तेजी जारी रही और इजराइल के ईरान पर सैन्य हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच, राष्ट्रीय राजधानी में सोना 2,200 रुपये उछलकर रिकॉर्ड स्तर 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया. 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार करने के बाद अब सवाल ये है कि क्या अगले 12 महीनों में सोना 1.25 लाख या उससे भी ऊपर जा सकता है? आइए जानते हैं 12 महीने में कितनी होगी सोने की कीमत? घरेलू […]

प्लेन क्रैश और मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के हालात ने भारतीय बाजार को दोहरी मार दी है. अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश होने के बाद 13 जून को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. इज़राइल की ओर से ईरान पर एयरस्ट्राइक किए जाने की खबर के बाद ग्लोबल मार्केट में तनाव बढ़ गया, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा. भारतीय शेयर बाजार खुलते ही लहूलुहान हो गए. जहां सेंसेक्स 1,264 अंकों की गिरावट के साथ 80,427 पर खुला, जबकि निफ्टी 415 अंकों की गिरावट के साथ 24,473 के स्तर पर पहुंच गया. प्री-ओपनिंग […]

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया कि सैमसंग भारत में अपने ग्लोबल वॉल्यूम के हिसाब से एप्पल से ज्यादा स्मार्टफोन असेंबल करता है। ये खबर सुनकर चौंक गए ना? दरअसल, सैमसंग और एप्पल, दोनों ही टेक की दुनिया के दिग्गज हैं, लेकिन भारत में स्मार्टफोन बनाने की रेस में सैमसंग ने बाजी मार ली है। तो चलिए, जानते हैं कि कैसे सैमसंग ने भारत में एप्पल को पछाड़ दिया. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, S&P ग्लोबल की स्टडी में ये बात सामने आई है कि FY24 में सैमसंग ने अपने ग्लोबल स्मार्टफोन असेंबली का 25 फीसदी हिस्सा […]

एक समय कर्ज़ में डूबे कारोबारी कहे जाने वाले अनिल अंबानी अब फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार एक जबरदस्त शेयर रैली के चलते. अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) ने शेयर बाजार में ऐसा प्रदर्शन किया है कि निवेशक हैरान हैं और खुश भी. बीते 13 कारोबारी सत्रों में रिलायंस पावर के शेयर ने 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है. 10 जून 2025 को शेयर ने एक बार फिर 10% की छलांग लगाई और ₹34.84 के स्तर पर पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी है. क्या है वजह? बाजार […]

भारत के दो बड़े प्राइवेट बैंकों ने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. ICICI और HDFC ने अपने MCLR रेट्स में कटौती का ऐलान किया है.निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने अपनी ऋण दरों एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की कटौती की है, जो अब से लेकर 3 साल की अवधि के लिए 8.90% से 9.10% के बीच है. वहीं, दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक ने 3 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर ब्याज दरों में 10 से 35 आधार अंकों की कमी की है. आईसीआईसीआई बैंक अब 271 दिन से 1 साल की जमा पर 5.75% ब्याज दे रहा […]

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जब अपनी मौद्रिक नीति या यूं कहें कि रेपो रेट की दरें तय करता है, तो उसके लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के कैलकुलेशन को बेस बनाता है. भारत में रिटेल महंगाई नापने के लिए सीपीआई का इस्तेमाल होता है. अब सरकार ने इसी सीपीआई में ब्लिंकइट, जेप्टो और बिगबास्केट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद सामान की कीमतों को शामिल करने का प्लान बनाया है. मौजूदा समय में सीपीआई के तहत ग्रॉसरी से लेकर टेलीफोन के बिल, पेट्रोल-गैस की कीमत इत्यादि को मिलाकर एक प्रोडक्ट बास्केट तैयार की जाती है और फिर अलग-अलग मार्केट में उस […]