जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर लगाए गंभीर आरोप, डीजीपी से की कार्रवाई की मांग
बिहार विधानमंडल का सत्र जारी रहने के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर कुख्यात आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के साथ विदेश भ्रमण करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर जांच और कड़ी निगरानी की मांग की है।
नीरज कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि 5 दिसंबर 2025 को विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया सूत्रों से यह जानकारी सामने आई कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हिस्ट्रीशीटर रमीज़ नेमत खान के साथ विदेश यात्रा पर गए थे। उन्होंने बताया कि रमीज़ नेमत खान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर (वर्तमान श्रावस्ती) जिले का निवासी है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है।
जदयू प्रवक्ता के अनुसार, रमीज़ नेमत खान के ससुर रिज़वान ज़हीर खान समाजवादी पार्टी से दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं, जो वर्तमान में एक हत्या के गंभीर मामले में जेल में बंद हैं। वहीं, रमीज़ की पत्नी ज़ेबा रिज़वान ने भी जेल में रहते हुए तुलसीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
नीरज कुमार ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2021 के जिला पंचायत चुनाव के दौरान तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज़ उर्फ पप्पू की गला रेतकर हत्या के मामले में रमीज़ नेमत खान, उसकी पत्नी ज़ेबा रिज़वान और ससुर रिज़वान ज़हीर खान सहित कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।
इसके साथ ही पत्र में आशंका जताई गई है कि यदि हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति के साथ विदेश यात्रा संभव है, तो वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में मोतिहारी सदर विधानसभा से राजद प्रत्याशी बताए जा रहे देवा गुप्ता के भी इस यात्रा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। नीरज कुमार ने दावा किया कि देवा गुप्ता का नाम पूर्वी चंपारण पुलिस द्वारा जारी 100 इनामी अपराधियों की सूची में शामिल है और उनके खिलाफ हत्या, रंगदारी व भूमि कब्जा समेत कुल 28 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित बताया गया है।
जदयू प्रवक्ता ने डीजीपी से मांग की है कि इन तथ्यों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए नेता प्रतिपक्ष के साथ कथित रूप से विदेश भ्रमण करने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों पर पुलिस कड़ी नजर रखे और आवश्यक कार्रवाई करे।
इस पूरे मामले को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है, वहीं राजद की ओर से अभी तक इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Breaking
- Jamtara Well Mystery: कुएं से मिली 3 Dead Bodies, Murder या Accident? Police Investigation On
- Vaishali Breaking: फूस के घर से आई मासूम की चीख, ग्रामीणों ने दरिंदे को पकड़ा
- Garhwa Crime News: अंधविश्वास में मासूम की बलि, वार्ड पार्षद बना कातिल, Dog Squad से खुला राज
- Koderma Mine Accident: 24 घंटे बाद भी NDRF की तलाश जारी, बंद खदान में डूबी महिला को लेकर सड़क पर मचा बबाल
- Chaibasa Girl Death in Ranchi Campus: उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की छात्रा ने लगाई फांसी, वजह बनी रहस्य
- Police vs MLA Controversy: विधायक श्वेता सिंह के बयान पर भड़का पुलिस परिवार, Bokaro में Protest की तैयारी
- Coal Theft Violence: कोयला चोरों ने महिला होमगार्ड को पीटा, खदान गेट पर मजदूरों का Protest | Bermo News
- Shaadi Se Safar Tak: बलिया से धनबाद लौट रही स्कॉर्पियो की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, खुशियां बदलीं मातम में | Aurangabad Accident
Thursday, March 26
